फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात शहर में किस काम से निकले थे?...विकास बराला से पुलिस के सवाल-जवाब

Thu, 10 Aug 2017 03:24 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Vikas Barala Arrested
सेक्टर 26 थाने में विकास बराला व आशीष कुमार ने पूछताछ के दौरान सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के आरोपों को नकार दिया है। सूत्रों ने दावा किया कि विकास ने पूछताछ के दौरान बियर पीने की बात कबूल ली है। लेकिन पीछा करने के आरोपों को झूठा बताया है। उनके जवाबों से लग रहा था कि वह पूरी तैयारी से आए हैं। एक नजर डालते हैं कि थाने में  विकास व आशीष से पूछे गए सवाल और उन सवालों के क्या जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 9
Vikas Barala Arrested
सवाल : देर रात शहर में किस काम से निकले थे?
विकास बराला : मुझे अपने जूते एलांते मॉल से बदलवाने थे। इसलिए मैं आशीष को भी साथ लेकर गया था।
विज्ञापन

3 of 9
Vikas Barala Arrested
सवाल : क्या तुम लोगों ने रात में शराब पी थी।
विकास बराला : हां हमने रात में एक-एक बियर पी थी।

4 of 9
Vikas Barala Arrested
सवाल : बियर की बोतल कहां से लाए थे। 
विकास बराला : बियर की बोतल सेक्टर 8 की मार्केट की शॉप से दो बोतल बियर खरीदी।
विज्ञापन

5 of 9
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
सवाल : क्या तुम वर्णिका कुंडू को पहले से जानते हो?
विकास बराला : नहीं। न तो मैं जानता हूं और न ही मेरा कोई दोस्त।
विज्ञापन

6 of 9
Vikas Barala Arrested
सवाल : वर्णिका को कहां से पीछा किया। क्या उसका रास्ता रोका था।
विकास बराला : न तो वर्णिका का पीछा किया और न ही रोकने की कोशिश की।  मुझे नहीं मालूम कि उसने ऐसा आरोप क्यों लगाया।
विज्ञापन

7 of 9
Vikas Barala Arrested
सवाल : वर्णिका को कार में कहां से देखा
विकास बराला : हमने वर्णिका को सेक्टर सात में देखा था कि वह कार से जा रही है।

8 of 9
Vikas Barala Arrested
सवाल : सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आपकी कार वर्णिका के पीछे जा रही है।
विकास बराला : हमारी गाड़ी भी हाउसिंग बोर्ड की तरफ गई थी। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि मैं उसका पीछा कर रहा था और और न ही कोई वरदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

9 of 9
विकास बराला - फोटो : SELF
सवाल : पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल मिलने के बाद तुम दोनों मौके पर कैसे मिले?
विकास बराला- हमारी गाड़ी तेज थी। हाउसिंग बोर्ड के करीब बीच रास्ते में ही पुलिस ने गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें