देश में कई ऐसे मर्डर केस है जो आज तक अनसुलझे हैं। इन्हीं में से एक केस है इस पंजाबी गायक की हत्या का, जो आज तक एक राज बना हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
हम बात कर रहे हैं पंजाबी विद्रोही अमर सिंह चमकीला। बेखौफ होकर अपने गीतों के जरिए समाज की बात को लोगों को सामने रखने वाले अमर सिंह चमकीला को एक मोटरसाइकिल गिरोह ने दिन-दहाड़े गोलियों से भून दिया था। इनके बारे में बता दें कि ये अमर सिंह पंजाब में जन्मे थे। इन्होंने बेहद कम समय में ही संगीत की दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली थी।
विज्ञापन
3 of 6
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
गीतकार होने के साथ ही साथ वह एक बेहतरीन मंच कलाकार भी थे। इनकी हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। इनकी खासियत ये थी कि ये अपने गीतों के माध्यम से उन खास चीजों का जिक्र किया करते थे, जिसे उन्होंने अपने ग्रामीण जीवन में देखा था। अक्सर वे सामाजिक कुरीतियों, नशे, मादक प्रदार्थ जैसे मामलों पर बात करते थे। यही वजह थी कि उनके चाहने वाले काफी ज्यादा थे।
4 of 6
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
ऐसे में कुछ लोग थे जो इस गायक के पीठ पीछे इनकी बुराई भी करते थे। इसी राह पर चलते हुए जब चमकीला अपने कॅरियर के शीर्ष पर थे, तो उनके क्रांतिकारी गीत ही उनकी जान के दुश्मन बन गए। इस कारण चमकीला को खालिस्तानी उग्रवादियों से कई बार मौत की धमकी भी मिली। इसी बीच इन्होंने एक अलग जाति से ताल्लुक रखने वाली अमरजोत कौर से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
अमर सिंह चमकीला मर्डर मिस्ट्री
8 मार्च 1988 को लगभग 2 बजे का वह समय था, जब चमकीला और उनकी पत्नी पंजाब के गांव महसामपुर में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे उन पर मोटरसाइकल गिरोह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में चमकीला और अमरजोत के साथ उनके दो साथी भी मारे गए। उस समय अमरजोत प्रेग्नेंट थीं।
अमर सिंह चमकीला की हत्या का दोषी आतंकवादियों को माना गया। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि अमर पंजाब के बेहतरीन गायक थे। इस वजह से दूसरे गायकों ने साजिश करके उनको मौत के घाट उतार दिया। यही कारण है कि इस गायक की मौत राज बनी हुई है और आज तक यह नहीं पता चला पाया कि आखिर उन्हें मारा किसने।