मां ने लोगों के घरों में काम कर कर के जिस बेटे को पाला, उसी ने आज उसे वो तोहफा दिया कि खुशी के मारे उसकी आंखें छलक पड़ी। दिलचस्प कहानी।
विज्ञापन
2 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
हम बात कर रहे हैं, रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श की। यह नौजवान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल का रहने वाला है। बुधवार की देर रात जब खुदा बख्श मुंबई से टीवी शो की टीम के साथ तीन महीने बाद अपने पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में जश्न का माहौल किसी उत्सव से कम न था।
विज्ञापन
3 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
खुदा बख्श आज पूरे देश के लिए जाना-पहचाना चेहरा बन चुका है। खुदा बख्श की किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि अब वो अपनी गायकी के दम पर देश के लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है। कभी गांव बादल की गलियों में खाक छान रहा यह युवा गायक आज देश भर की पसंदीदा आवाज बन चुका है।
4 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
सोनी टीवी चैनल के लोकप्रिय सिंगिंग शो इंडियन आइडल ने खुदा बख्श को यकायक ही फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया है। शो के जज अनु मलिक, सोनू निगम, फराह खान तो खुदा बख्श के कायल हुए ही हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणौट, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शैट्टी, अदाकार गोविंदा, सैफ अली खान, शाहिद कपूर समेत अनेकों अदाकार भी खुदा बख्श की गायकी के मुरीद हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
21 वर्षीय युवा गायक खुदा बख्श बताते हैं कि प्रदेश से पहली बार शो का कोई प्रतिभागी इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो पाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह शो जीतेंगे। अगर न भी जीत सके तो भी शो के टॉप-4 तक पहुंचना उनके लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि इस मुकाम पर पहुंचने वाले गायक को बॉलीवुड में काम तो मिलना आसान हो ही जाता है।
विज्ञापन
6 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
खुदा बख्श बताते हैं कि शो ने मेरे लिए प्ले बैंक सिंगर के तौर पर मुंबई आने के रास्ते बना दिए हैं। वर्ना उसने तो कभी ख्वाब में भी इतनी कम उम्र में इतनी शोहरत व कामयाबी हासिल करने की न सोची थी। खुदा बख्श ने बताया कि उसकी मां ने लोगों के घरों में काम करके उसका व बहनों का लालन-पालन किया है। अब मां के दूध का कर्ज उतारने का समय आ गया है।
विज्ञापन
7 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
खुदा बख्श ने कहा कि आज वह इतने कामयाब तो हो ही गए हैं कि अब उनकी मां को लोगों के घरों में काम नहीं करना पड़ेगा। अब वह अपनी मां के सभी सपनों को पूरा करेंगे। खुदा बख्श बताते हैं कि उनके पिता भी गायक थे। परिवार में गायकी का माहौल तो बचपन से ही था, मगर सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाने के कारण हालात बुरे थे। वह हमेशा अपने हाथों की लकीरों को देखकर रोते थे कि उनके हाथों की लकीरों में शायद सुख नहीं है।
8 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
खुदा बख्श ने कहा कि कभी वह अपनेपरिवार का गुजारा करने के लिए छोटी-मोटी नौकरी की तलाश करते फिरते थे, मगर आज उन्हें खुदा ने सारे जहान की खुशियां ही दे दी हैं। खुदा भी शायद यही चाहते हैं कि खुदा बख्श गायन के क्षेत्र में आगे बढ़े। उधर, खुदा बख्श के शो में मुक्तसर का नाम रोशन करने पर जहां शहरवासी गौरवांगित महसूस कर रहे हैं, वहीं उनके पैतृक गांव बादल में लोग खुदा बख्श की जीत की दुआएं कर रहे हैं।
9 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
खुदा बख्श की मां आशा बेगम, उसकी सभी बहनों व सगे-संबंधियों को जब खुदा बख्श के बठिंडा शहर पहुंचने की खबर मिली तो वह जीपों, कारों में सवार होकर ढ़ोल-धमाका करते हुए उसे लेने बठिंडा जा पहुंचे। जहां से रोड शो करते हुए खुदा बख्श को रात नौ बजे तक अपने निवास लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने खुदा खुदा बख्श को सिर-आंखों पर बिठा लिया। गांववासियों ने खुदा बख्श के पांव जमीन पर नहीं लगने दिए।
10 of 11
रियलिटी शो इंडियन आइडल के टॉप 4 पहुंचे खुदाबख्श
खुदा बख्श ने कहा कि तीन माह बाद गांव लौटकर ऐसा स्वागत देखकर वह गदगद हो चुके हैं। वह देशवासियों खासकर अपने गांव बादल वासियों के प्यार के चलते ही आज शोहरत के इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। खुदा बख्श कहते हैं कि उनके मरहूम पिता गायक सीरा खान का सपना था कि उनका बेटा मुंबई जाकर गायन के क्षेत्र में नाम कमाए, वह सपना आज पूरा हो गया है। गायकी उनके परिवार के खून में ही है।
खुदा बख्श ने कहा कि उनके पिता गायक थे, वह भी गायक हैं और बहनें भी गायक हैं। मगर गरीबी के चलते कभी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका न मिल सका था। अब इस शो ने गायन क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खोल दिए हैं। फिलहाल सभी प्रतिभागियों को उनके पैतृक शहरों व गांवों में कुछ हिस्सों में शूट के लिए टीम सहित भेजा गया है। इसके तहत ही वह एक दिन के लिए गांव में आए हैं।