जिस बेटे को मां ने लोगों के घरों में झाड़ू पोछा कर करके पाला, आज उसकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। वह एक छोटे से गांव से निकल अर्श पर पहुंचा है।
विज्ञापन
2 of 7
'इंडियन आइडल-9 में टॉप-3 में पहुंचे गायक खुदाबख्श
हम बात कर हैं सोनी टीवी के सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल-9 में टॉप-3 में पहुंचे गायक खुदाबख्श की। आज रात 8 बजे शो का ग्रैंड फिनाले है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल का यह नौजवान खुदाबख्श इंडियन आइडल बन पाएगा, या विशाखापट्टनम के एलवी रेवंत व हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित में से किसी एक के सिर 'इंडियन आइडल का खिताब सजेगा।
विज्ञापन
3 of 7
'इंडियन आइडल-9 में टॉप-3 में पहुंचे गायक खुदाबख्श
'इंडियन आइडल-9 का फिनाले शो लाइव होगा, जिसके लिए वोटिंग लाइन खुली हुई हैं। 'इंडियन आइडल चाहे तीनों में से कोई भी प्रतियोगी बने, मगर इतना तय है कि आने वाले समय में तीनों गायकों के लिए ही मुंबई में बॉलीवुड फिल्मों में प्ले-बैक सिंगर के तौर पर गायन के रास्ते खुल गए हैं। तीनों गायक ही अपने आप में अपने प्रशंसकों के लिए 'इंडियन आइडल बन चुके हैं।
4 of 7
'इंडियन आइडल-9 में टॉप-3 में पहुंचे गायक खुदाबख्श
गौरतलब है कि हाल ही में सोनी टीवी की टीम के साथ गांव बादल में शूट कर लौटे खुदा बख्श ने इंदौर में आयोजित लाइव शो में भी प्रशंसकों को खूब
नचाया। इंदौर लाइव शो में खुदा बख्श की परर्फामेस देखकर दर्शक तालियां बजा उठे। इस दौरान मंच पर खुदा बख्श ने गायक सोनू निगम के कहने पर पंजाबियत की शान भंगड़ा पेश कर दर्शकों को जहां झूमने लगा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
'इंडियन आइडल-9 में टॉप-3 में पहुंचे गायक खुदाबख्श
उधर, खुदा बख्श की जीत के लिए उनकी मां व बहनों समेत सभी रिश्तेदार खुदा बख्श को जिताने के लिए वोटिंग करने और आगे दूर-दराज के रिश्तेदारों से वोटिंग करवाने की अपीलें कर रहा है। शनिवार को चेन्नई की मालविका सुंदर के बाहर हो जाने के बाद टॉप-3 में गांव बादल के 21 वर्षीय खुदा बख्श, विशाखापट्टनमन के 25 वर्षीय एलवी रेवंत व हैदराबाद के 25 वर्षीय पीवीएनएस रोहित रह गए थे।
विज्ञापन
6 of 7
'इंडियन आइडल-9 में टॉप-3 में पहुंचे गायक खुदाबख्श
शो में टॉप 1 व 2 में एलवी रेवंत व खुदा बख्श माने जा रहे हैं। जबकि रोहित के प्रशंसक भी कम नहीं हैं। गांव बादल के खुदा बख्श काफी गरीब वर्गीय परिवार से संबंधित हैं। खुदा बख्श के पिता मरहूम सीरा खान के निधन के बाद से ही उनकी मां आशा बेगम ने बड़े ही गरीबी भरे दिनों में लोगों के घरों में काम कर अपने बेटे व बेटियों को पाला है।
'इंडियन आइडल-9 के ग्रांड फिनाले में रिंकू भाभी उर्फ सुनील ग्रोवर के साथ मस्ती करते दिखेंगे खुदा बख्श। इस दौरान जज संगीतकार अनु मलिक, गायक सोनू निगम व कोरियोग्रॉफर फराह खान के साथ भी तीनों प्रतिभागी डांस का तड़का लगाते नजर आएंगे। अरशद वारसी, रवीना टंडन, 'जाट की जुगनी' के कलाकार, 'सबसे बड़ा कलाकार' की टीम समेत अन्य कई टीवी शो की चर्चित हस्तियों के साथ खूब धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।