पंजाब यूनिवर्सिटी में आजकल सियासत चरम पर है। छात्र संघ चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। पुटा के चुनाव हाल ही में हुए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
पीयू में पुटा चुनावः देखिए इस गुट ने क्लीन स्वीप कर बाजी मारी
2 of 6
चुनाव में अक्षय गुट ने क्लीन स्वीप किया। इतना ही नहीं एग्जीक्यूटिव के पदों पर भी अक्षय गुट ही काबिज रहा।
विज्ञापन
पीयू में पुटा चुनावः देखिए इस गुट ने क्लीन स्वीप कर बाजी मारी
3 of 6
प्रो. अक्षय कुमार ने देवेंद्र गुट के असिस्टेंट प्रोफेसर राममेहर को 111 मतों से हराकर पुटा प्रेसिडेंट पद पर कब्जा जमा लिया। प्रो. अक्षय को 361 वोट मिले जबकि असिस्टेंट प्रो. राममेहर को 250 वोट ही मिल सके। वाइस प्रेसिडेंट पद पर भी अक्षय गुट के फार्मा डिपार्टमेंट से प्रो. अनिल कुमार ने 349 वोट हासिल कर 120 वोट के अंतर से देवेंद्र गुट की आशा मोदगिल (258) को हरा दिया।
पीयू में पुटा चुनावः देखिए इस गुट ने क्लीन स्वीप कर बाजी मारी
4 of 6
जनरल सेक्रेटरी के लिए यूआईईटी से अमरिंदर पाल सिंह (324) ने महज 34 मतों से प्रवीण गोयल (292) को हरा दिया। डेंटल कालेज की डा. किट्टी सिद्धू (343) ने तमन्ना सहरावत (261) को 90 वोट से हरा कर ज्वाइंट सेक्रेटरी पद हासिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजनीति शास्त्र विभाग की नवजोत कौर (321) ने दविंदरप्रीत सिंह (286) पर 35 वोट से जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन
पीयू में पुटा चुनावः देखिए इस गुट ने क्लीन स्वीप कर बाजी मारी
5 of 6
कार्यकारिणी के सिर्फ दो ही पदों पर देवेंद्र गुट के सदस्य जीत दर्ज कर सके। अक्षय गुट की ओर से कार्यकारिणी सदस्य के लिए ग्रुप-1 से मनीष शर्मा, जानकी श्रीनिवासन और शिव कुमार ने जीत हासिल की। जबकि सर्वजीत सिंह हार गए। ग्रुप-2 से अवनीत सैनी, निर्मल कुमार, अशोक कुमार, योगेश रावल विजयी रहे।
पीयू में पुटा चुनावः देखिए इस गुट ने क्लीन स्वीप कर बाजी मारी
6 of 6
ग्रुप-3 से वाईपी वर्मा, इकरीत सिंह, शांतनु बासु ने जीत दर्ज की, गुलशन कुमार हार गए। ग्रुप-4 से मोहम्मद खालिद और ग्रुप-5 से जतिंदर ग्रोवर ने भी विजय हासिल की। देवेंद्र गुट से कार्यकारिणी सदस्य के लिए ग्रुप-1 से मृत्युंजय व ग्रुप-3 से देवेंद्र सिंह ने जीत हासिल की।