फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनते ही बोलीं कनुप्रिया- पीयू में अब नहीं चलेगा आरएसएस का एजेंडा

Fri, 07 Sep 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनते ही एसएफएस की कनुप्रिया ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अपने पहले ही इंटरव्यू में वे खुलकर बोलीं...
विज्ञापन

2 of 7
छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष
यूनिवर्सिटी में आरएसएस का एजेंडा नहीं चलेगा
अब पंजाब यूनिवर्सिटी में आरएसएस का एजेंडा नहीं चलेगा। उनके एजेंडे को यहां टिकने नहीं दिया जाएगा। अब छात्र ही राजनीति करेंगे। सिर्फ स्टूडेंट्स के ही मुद्दे होंगे। यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट के डिस्कशन से निकले मॉडल को ही आगे बढ़ाया जाएगा। पूछा गया कि उनका स्टूडेंट पॉलीटिक्स के प्रति लगाव कैसे बढ़ा तो उनका जवाब था कि स्टूडेंट के मुद्दों की वजह से चुनाव लड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष
स्टूडेंट्स के लिए करूंगी काम
पीयू में स्टूडेंट्स के मुद्दे उठाना और उनका हल निकालकर स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। स्टूडेंट्स के विभागों में जो भी खामियां हैं, उसे दूर कराने का पूरा प्रयास करूंगी। स्टूडेंट्स के अधिकारों के लिए मेरी और एसएफएस की लड़ाई जारी रहेगी। हॉस्टल अलॉटमेंट में पारदर्शिता लाने का काम किया जाएगा। लड़के लड़कियों के बीच भेदभाव दूर करने का प्रयास करेंगे। लड़कियों के हास्टल में 24 घंटे एंट्री के लिए मांग भी मेरी प्राथमिकता में है। इतना ही नहीं कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कराने का प्रयास भी किया जाएगा। जनरल बॉडी की मीटिंग के बाद कामों को कराने के लिए वीसी ऑफि स में फाइल भेजी जाएगी।

4 of 7
छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष
कनुप्रिया ही क्यों
संगठन के प्रेसिडेंट दमनप्रीत और प्रवक्ता हरमनदीप ने बताया कि कनुप्रिया कुछ सालों से काफी एक्टिव हैं। राजनीति के मुद्दे में उनकी अच्छी पकड़ है। उनमें संगठन को लीड करने की क्षमता है। छात्रों के गंभीर से गंभीर मुद्दों पर वे अपनी बेबाकी से राय रखती हैं। इसलिए संगठन ने उन्हें आगे आने को कहा और वे सभी की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। पीयू छात्र राजनीति में पहली बार कोई छात्रा प्रेसिडेंट चुनी गई है। तरनतारन की रहने वाली कनुप्रिया को कुल 2802 वोट मिले।
विज्ञापन

5 of 7
दिलेर सिंह
हॉस्टल में वॉशिंग मशीन लगवाना पहला लक्ष्य: दलेर सिंह
पीयू के वाइस प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल करने वाले दलेर सिंह ने कहा कि लड़कों और लड़कियों के लिए समान नियम लागू होने चाहिए। हास्टल के खाने में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। स्टूडेंट्स ने हमें चुना है। मेरा लक्ष्य है कि हास्टल में वॉशिंग मशीन लगवाना है।  हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता को ठीक करवाना है।
विज्ञापन

6 of 7
अमरिंदर सिंह
विभागों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप कराऊंगा: अमरिंदर  
जनरल सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल करने वाले अमरिंदर सिंह ने बताया कि विभागों में इन्फ्रास्टक्चर डेवलप कराना उनकी प्राथमिकता में है। विभागों के उपकरण नए होने चाहिए, जिससे कि सही तरीके से शोध कार्य की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। इसे लेकर विवि प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विपुल
यूआईईटी में सुविधाएं दुरुस्त करना लक्ष्य: विपुल
 ज्वाइंट सेक्रेटरी बने विुपल अत्रेय ने बताया कि वह पीयू यूआईईटी में पढ़ते हैं। उनके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि मां गृहणी हैं। मेरा लक्ष्य है कि यूआईईटी डिपार्टमेंट की सुविधाएं दुरुस्त हों। यहां पर अच्छी कैंटीन होनी चाहिए। इसके अलावा यहां पर मेडिसिन की दुकान भी होनी चाहिए। स्टूडेंट्स को हास्टल सुविधा सही तरीके से मिलें। यही मेरा पहला लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें