फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 25
छात्र संघ चुनाव को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने रैलियां निकली और जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। देखिए कैंपस के अंदर की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

2 of 25
शक्ति प्रदर्शन की शुरूआत सोई, हिम्सू, एनएसओ और इनसो गठबंधन की रैली से हुई। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में पहुंचकर सोई छात्र नेताओं ने सीधा एनएसयूआई पर निशाना साधा।
विज्ञापन

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

3 of 25
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स अपने हकों के लिए लड़ें और सोई गठबंधन को वोट दें। सोई नेता रॉबिन बराड़ ने कहा कि एनएसयूआई ने काउंसिल में जमकर घपले किए। स्टूडेंट्स के हितों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

4 of 25
सोई के बाद एनएसयूआई, एचएसए, एचपीएसयू गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन शुरू हुआ। यूआईईटी पहुंचकर हार्दिक नैन ने सबसे पहले अपने साथ हुए घटनाक्रम का हवाला देते हुए वोट अपील की।
विज्ञापन

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

5 of 25
हार्दिक ने दावा किया कि उनका संगठन यूआईईटी से 300 वोट की बढ़त से जीतेगा। फिर दिव्यांशु बुद्घिराजा ने कहा कि उन्होंने सिस्टम को ट्रांसपेरेंट कराने की लड़ाई लड़ी है। आगे भी इसे जारी रखेंगे। काउंसिल के पूर्व प्रेसिडेंट चंदन राणा और छात्र नेता गोल्डी ने एनएसयूआई गठबंधन की हैट्रिक का दावा किया।
विज्ञापन

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

6 of 25
आखिर में पुसू-एबीवीपी गठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया। पूरी रैली भगवे रंग में रंगी नजर आई। बड़े-बड़े झंडों और बैनरों से वोट अपील की गई। जोरदार नारेबाजी के साथ पुसू-एबीवीपी गठबंधन यूआईईटी पहुंचा।
विज्ञापन

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

7 of 25
पुसू प्रेसिडेंट नवल ने कहा कि उनकी स्टूडेंट पार्टी है। वह साल भर स्टूडेंट्स हितों के लिए लड़ते हैं। एबीवीपी केछात्र नेता दिनेश चौहान और हरमन ने भी स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए बदलाव केलिए वोट अपील की। पुसू छात्र नेता तेजिंद्र ने कहा कि उन्हें लड़कियों की सपोर्ट भी मिल रही है।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

8 of 25
दूसरी ओर, सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस का भी दम फूल गया। रैलियों में जहां आउटसाइडरों की भीड़ मौजूद थी वहीं पीयू प्रशासन ने कार रैली को बैन कर रखा था, बावजूद इसके छात्र संगठनों ने रैली की आड़ में खूब कारें दौड़ाईं।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

9 of 25
पीयू प्रशासन ने कार रैली को बैन कर रखा है, लेकिन छात्र संगठनों ने इस रैली की आड़ में कारें भी खूब दौड़ाई। जिस कारण पीयू के चारों और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बकायदा संगठन के पोस्टर लगी कारें रैली के समय दौड़ती दिखीं।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

10 of 25
रैली के दौरान छात्र नेताओं को नियंत्रित करने में अधिकारियों के भी पसीने छूटे। बैन के बावजूद डंडों में झंडे लहराते हुए पहुंचे सोई के कार्यकर्ताओं से झंडे छीनने के लिए पीयू के चीफ सिक्योरिटी अफसर प्रो. जितेंद्र ग्रोवर को खुद रैली में घुसना पड़ा। उन्होंने छात्र नेताओं से सभी डंडे छीन लिए।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

11 of 25
वहीं इसी दौरान सोई के ही छात्र नेता ने अपने कार्यकर्ता को थप्पड़ भी जड़ दिया। सभी संगठनों को रैली के लिए डेढ़-डेढ़ घंटे का समय दिया गया। संगठन के टैंट से शुरू होकर रैली फिजिक्स सहित अन्य डिपार्टमेंट्स से होते हुए गर्ल्स हॉस्टल केसामने से यूआईईटी पहुंची, जहां सबने स्टूडेंट्स से वोट अपील की।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

12 of 25
रैली में दहाड़ के बाद शाम 5 बजे से पीयू में चुनाव प्रचार बंद हो गया। ‘लिंगदोह’ नियमों के अनुसार अब कैंडिडेट खुलेआम संगठन या कैंडिडेट का प्रचार नहीं कर सकते।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

13 of 25
प्रचार थमते ही ग्रुप में डोर-टू-डोर वोट के लिए दौड़ शुरू हो गई है। हॉस्टलों में पहुंचकर स्टूडेंट्स से वोट अपील की जा रही है। सभी संगठनों के कई बड़े छात्र नेताओं ने हॉस्टलों में ही डेरा डाल लिया है।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

14 of 25
अल्फाबेटिकली कोड जारी न करने पर पुसू-एबीवीपी गठबंधन ने पीयू के गेट नंबर-2 को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर शाम तक स्टूडेंट्स धरने पर डटे रहे। एबीवीपी प्रेसिडेंट अर्शनूर ने बताया कि वर्षों से पीयू प्रशासन अल्फाबेटिकली कैंडिडेट कोड इशू कर रहा है। इस बार बाहरी दबाव के कारण मर्जी से कोड बदला गया।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

15 of 25
वहीं गेट बंद करने आए एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं को कुछ स्टूडेंट्स ने बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि युवक को पुलिस की कस्टडी से उठाकर सेक्टर-15 मार्केट में ले जाकर पीटा गया है। इनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

16 of 25
एबीवीपी के वरिष्ठ छात्र नेता दिनेश चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान गेट बंद करते समय कार्यकर्ता महकबीर संधू और विश ग्रोवर को पुलिस ने कस्टडी में लिया था। तभी अचानक जिप्सी से महकबीर भागता नजर आया और पीछे से आ रही एक गाड़ी उसे उठा ले गई। गाड़ी में सवार युवकों ने महकबीर और विश की सेक्टर-15 की मार्केट में जमकर पिटाई की।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

17 of 25
मामले की सूचना सेक्टर-11 थाने के एसएचओ को भी दी गई। साथ ही पंजाब नंबर गाड़ी की सूचना भी दी गई है। इस बारे में सेक्टर-11 के एसएचओ नरिंदर पटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

18 of 25
स्टूडेंट काउंसिल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उस समय बवाल हो गया, जब एसडी कॉलेज में कुछ छात्र नेता क्लास में टीचर की मौजूदगी में प्रचार करने पहुंच गए। कॉलेज प्रंबधन ने पांच स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया। इनमें कॉलेज के एनएसयूआई के प्रधान अलहंत चौधरी के अलावा रजत, रिद्धम गांधी, जीनिया भाटिया और आशीष शामिल थे।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

19 of 25
गुस्साए छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद शाम को मामला सुलझ गया और पांचों छात्र नेताओं से 5 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर ले लिए गए। वहीं अलहंत चौधरी ने कहा कि जब वह क्लास में पहुंचे थे तो टीचर वहां मौजूद नहीं था।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

20 of 25
पीयू चुनाव में स्टूडेंट्स को लुभाने के लिए हर संभव कोशिशेें जारी हैं। एनएसयूआई वोट के लिए स्टूडेंट्स को कसौली टूर पर ले गई। वहीं सोई ने डिस्को पार्टी का आयोजन किया।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

21 of 25
एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) के स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल कसौली टूर का आयोजन किया। किसी को पता न चले इसके लिए सुबह 7 बजे ही स्टूडेंट्स को बुलाया गया। साथ ही देर रात रवानगी का स्थल भी बदल दिया गया।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

22 of 25
कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा वड़िंग ने 17 अगस्त को पीयू दौरे के दौरान स्टूडेंट्स से कोल्ड ड्रिंक्स, मूवी टिकट, टूर और डिस्को पार्टी के बदले वोट नहीं बेचने की अपील की थी। एनएसयूआई के ऐसा करने पर भी उन्होंने शिकायत करने को कहा था। लेकिन उनकी अपील की एनएसयूआई ने सोमवार को ही धज्जियां उड़ा दी।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

23 of 25
पीयू में छात्र संघ चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

24 of 25
पीयू में छात्र संघ चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

25 तस्वीरों में देखें पीयू में छात्र संगठनों का 'विराट' शक्ति प्रदर्शन

25 of 25
पीयू में छात्र संघ चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें