फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवारा एयरबेस जासूसी केस: जासूसी में पकड़ा गया बेटा तो पिता ने कह दी बड़ी बात

Fri, 01 Jan 2021 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
1 of 5
सुखकिरण सिंह और उसके पिता जोगिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
लुधियाना स्थित हलवारा एयरफोर्स स्टेशन जासूसी मामले में पुलिस ने गांव टूसे निवासी सुखकिरण सिंह उर्फ सुक्खा बाबा को 25 दिसंबर को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन की सूचनाएं पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी को भेजने का आरोप है। वहीं अब सुक्खा के पिता जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोगिंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंदर सिंह खेतीबाड़ी विभाग से बेलदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस समय गांव टूसे में परिवार के साथ रहते हैं। जोगिंदर सिंह का कहना है कि उनका बेटा सुखकिरण सिंह शुरू से गलत संगत में रहा है। उस पर हत्या से लेकर कई संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। वह चाहे इनसे बरी हो चुका है लेकिन मेरा कहना है कि वह कुछ भी कर सकता है। जो काम उसने अब किया है, उसे बेटा कहने में भी शर्म महसूस होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सुखकिरण सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से बॉर्डर एरिया में रहता आ रहा है। वह उसके पाकिस्तान में बैठे लोगों के साथ संपर्क से इनकार नहीं कर सकते। उनका बेटा दो बार उन्हें भी मारने की कोशिश कर चुका है। इस कारण पूरा परिवार उसके सामने कुछ नहीं बोल पाता। अब पुलिस ने जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया है, वह देशद्रोह है। वह किसी कीमत पर उसके पीछे नहीं जाएंगे। 
 

4 of 5
जोगिंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेरा विवाद में भी था सक्रिय
जोगिंदर सिंह ने बताया कि डेरा विवाद के समय उनका बेटा सबसे ज्यादा सक्रिय रहा है। गांव के डेरा प्रेमियों के साथ उसने खूब झगड़े किए। 2011 में उनके बेटे ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक थ्री व्हीलर चालक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लुधियाना जेल भेज दिया था। जेल में भी उसने झगड़े किए इसलिए उसे नाभा जेल में भेज दिया गया था। वहां पर उसके संबंध कट्टरपंथियों के साथ बन गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुखकिरण सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
2015 में वह हत्या के मामले से बरी हो गया। इसके बाद वह निहंग जत्थेबंदी के साथ जुड़ गया। वह उसे अपने साथ अमृतसर के गांव मानोचाहल ले गए। वहां भी उसने 2017 में गांव के लोगों से झगड़ा कर लिया। वहां पर भी इस पर मामला दर्ज हो गया था। 2019 तक अमृतसर जेल में रहा। सुक्खा की पत्नी, एक बेटा, एक बेटी उनके पास ही रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें