दिनदिहाड़े घर में घुसकर वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल कर दिया गया। जांच में एक बात सामने आई है, कहीं कत्ल की वजह यही तो नहीं।
विज्ञापन
2 of 8
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पार्क में हुल्लड़ करते थे लड़के, लगवाई थी पीसीआर
पुलिस पूछताछ में पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि केजे सिंह उनके मित्रों में से एक थे। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि उनके घर के बिलकुल साथ में एक पार्क लगता है। जहां पर अक्सर लड़के हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। जिसके बाद उन्होंने पीसीआर को वहां पर गश्त करने के लिए कहा था। पीसीआर गश्त भी करने लगी थी। ऐसे में कहीं रंजिशन तो ये हत्याकांड अंजाम नहीं दिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस को वारदात में किसी भेदी का हाथ होने का शक
पुलिस के मुताबिक अभी तक जांच में सामने आ रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के पीछे किसी भेदी का हाथ है। केजे सिंह का घर फेज-3बी2 की मार्केट के ठीक पीछे जैम स्कूल के पास कोने वाला था, लेकिन अनजान लोगों के लिए केजे सिंह दरवाजा नहीं खोलते थे। घर का एक पर्दा मुड़ा हुआ था तो उन्होंने पहले देखा होगा कि कौन है, फिर दरवाजा खोला। ऐसे में हत्यारा कोई जानकार ही है।
4 of 8
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
कहीं कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से तो नहीं जुड़े हत्या के तार
सीनियर पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हुई हत्या को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। हालांकि पुलिस को यह संदेह भी है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग भी हो सकती है। क्योंकि जिस तरीके से वारदात हुई, वह इस बात की तरफ संकेत दे रही है। वहीं, पुलिस भी मानकर चल रही है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। \
विज्ञापन
5 of 8
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
चौदह निशान व फोन का कॉल रिकॉर्डर खोलेगा राज
केजे सिंह की हत्या से जल्दी ही पर्दा उठने की उम्मीद है। पुलिस को केजे सिंह के फोन पर लगा कॉल रिकॉर्डर मिला है। जिसे पुलिस ने जांच के लिए फारेंसिक लैब भेज दिया है। इसके अलावा मोबाइल भी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस को चौदह जगह खून के निशान मिले हैं। जिसके पुलिस की विभिन्न टीमों ने सैंपल लिए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही केस की परतें खुल जाएंगी।
विज्ञापन
6 of 8
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी साथ ले गए हत्यारे
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह(69) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं उनकी मां गुरचरण कौर (92) को गला घोंट कर मारा गया। दोनों के शव मोहाली फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर 1796 में अलग अलग कमरों में मिले। केजे सिंह के पेट व गले पर चाकुओं से हमला किया गया। हत्यारे केजे सिंह की 20 साल पुरानी हरे रंग की फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी भी ले गए हैं। केजे सिंह चंडीगढ़ में ‘इंडियन एक्सप्रेस’, ‘दा ट्रिब्यून’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में काम कर चुके थे।
विज्ञापन
7 of 8
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पुलिस की टीमें लूट समेत विभिन्न एंगलों पर काम कर रही हैं। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। वैसे पुलिस को शक है कि किसी अज्ञात मकसद के लिए उनका कत्ल किया गया है।
सुखबीर बादल ने शोक जताया, कार्रवाई की मांग की
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी माता की मोहाली में हत्या की वारदात पर दुख प्रकट किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि केजे सिंह और उनकी मां गुरचरण कौर की हत्या दिल दहलाने वाली है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तुरंत तलाश शुरू होनी चाहिए और जल्द से जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाना चाहिए।