पुलिस कैसे पहुंची गौंडर तक, कहां प्लॉन बना, कौन-कौन था ऑपरेशन में, वहां क्या-क्या हुआ? पढ़िए A टू Z कहानी...
2 of 11
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहोरिया को पकड़ने के दौरान हुए एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस टीम को 26 जनवरी को सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी गांव पंजावा में एक अड्डे पर छिपे हैं। यह भी पता लगा कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र इकबाल सिंह, जोकि विक्की गौंडर का करीबी था, वह भी उसी गांव में रह रहा है।
3 of 11
आतंक का अंत
- फोटो : Amar Ujala
इसी दौरान पुलिस टीम को पता लगा कि दोनों गैंगस्टर लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा की ढाहणी पर छिपे हैं। खुफिया तरीके से ढाहणी की पूरी छानबीन करने के बाद आपरेशन के लिए 35 पुलिस अधिकारियों की पांच टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने शुक्रवार सुबह 5.30 बजे आपरेशन शुरू किया।
4 of 11
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
पुलिस की एक हथियारबंद टीम ने मकान की छत पर चढ़कर पूरे घर को अपनी निगरानी में ले लिया, वहीं दूसरी पुलिस टीम ने घर की पिछली दीवार के साथ मोर्चाबंदी कर ली। इस मकान के तीन दरवाजे हैं, जिसे देखते हुए पुलिस की तीसरी टीम मुख्य गेट से अंदर पहुंची जबकि बाकी टीमों ने अन्य दो दरवाजों के निकट पोजीशन संभाल ली।
5 of 11
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
डीजीपी के अनुसार, छत पर दबे पांव पुलिस टीम के पहुंचने के बावजूद कुछ आवाज होने से घर में छिपे लोगों को पुलिस के आने की भनक लग गई। कमरे में छिपे तीनों आनन-फानन में बाहर निकलकर भागे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी शुरू कर दी। तीनों व्यक्तियों में से एक मकान के पास ही खड़ी मिनी बस की आड़ में छिप गया।
विज्ञापन
6 of 11
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
इस बीच दोनों गैंगस्टर मकान की पिछली दीवार की तरफ भागे। तभी मिनी बस के पीछे छिपे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ताकि पुलिस का ध्यान बंट जाए और दोनों गैंगस्टर बच निकालने में सफल रहें। डीजीपी के अनुसार, इस दौरान भी पुलिस की तरफ से उन्हें आत्मसमर्पण के लिए बार-बार कहा गया, जिसके जवाब में दोनों गैंगस्टर और उनका साधी लगातार पुलिस टीमों पर गोलीबारी करते रहे।
7 of 11
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
इससे एसआई बलविंदर सिंह और एएसआई कृपाल सिंह जख्मी हो गए। आखिरकार पुलिस टीमों ने तीनों अपराधियों के खिलाफ फायर खोलना पड़ा। छत्त में पोजीशन लिए हुए पुलिस टीम की गोली लगने से मिनी बस के पीछे छिपकर फायर कर रहा व्यक्ति घायल हो गया जबकि मकान की पिछली दीवार फांदते हुए प्रेमा लाहोरिया को गोली लगी और दीवार के पार जा गिरा।
8 of 11
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
इसी बीच विक्की गौंडर भी पुलिस की गोली नहीं बच सका। डीजीपी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौंडर और लाहौरिया मारे गए जबकि उनके तीसरे साथी को दोनों तरफ की गोलीबारी के दौरान लगी चोटों के कारण इलाज के लिए अबोहर के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज दौरान उस की मौत हो गई।
9 of 11
गैंगस्टर विक्की गौंडर
इस व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि ज़ख्मी पुलिस कर्मचारी सिविल अस्पताल अबोहर में भेजे गए जहां से उन्हें फरीदकोट मेडीकल कालेज व अस्पताल भेज दिया गया। इस मुकाबले के दौरान पुलिस टीमों ने गैंगस्टरों की तरफ से चलाईं एक दर्जन गोलियों के जवाब में करीब 40 गोलियां दागीं।
10 of 11
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
एनकाउंटर के बाद पता चला घटनास्थल राजस्थान में है
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि एनकाउंटर के बाद गैंगस्टरों के छिपने वाली जगह की छानबीन की गई तो पता चला कि यह ढाहणी तो राजस्थान की सीमा में गांव पक्की थाना हिंदूमल कोट जिला गंगानगर का हिस्सा है, जो पंजाब सीमा से महज 50 मीटर दूर है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर दो दिन से इस ढाहणी में छिपे थे। चूंकि आपरेशन राजस्थान सीमा के भीतर किया जा चुका था, इसलिए तुरंत इसकी जानकारी एसपी गंगानगर और एसएचओ थाना हिन्दूमल्ल कोट से साझा की गई और वह अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
डीजीपी के अनुसार, इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह बराड़ के बयान पर थाना हिंदूमल कोट जिला गंगानगर में आईपीसी की धारा 307, 332, 34 और शस्त्र कानून 25, 27, 54, 59 के अधीन तारीख़ 27 जनवरी, 2018 को मुकदमा नं. 26 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गंगानगर पुलिस आगे जांच कर रही है, वहीं पंजाब पुलिस इस मामले में राजस्थान पुलिस को पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दरअसल सरहदी क्षेत्रों में गैंगस्टरों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए राज्यों के बीच ख़ुफिया रिपोर्ट के आदान-प्रदान को लेकर पंजाब पुलिस की तरफ से राजस्थान पुलिस के साथ पहले भी कई बैठकें होती रही हैं।