पंजाब में बसों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर में पंजाब रोडवेज के डिपो नंबर एक व दो में सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संदर्भ में प्रदर्शन किया। इस कारण बस स्टैंड में बसों की आवाजाही में रुकावट पैदा हुई। दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार व ट्रांसपोर्ट विभाग का पुतला फूंका। जालंधर में भी हड़ताल की वजह से करीब 225 बसों के पहिए रुक गए। भीषण गर्मी में बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को मजबूरी में बाहर आकर इधर-उधर भटकना पड़ा। निजी बस चालकों की चांदी रही। पनबस की बसें ही अधिकतर राज्य से बाहर जाती है। इसमें हिमाचल, हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्थान को जाने वाले यात्री प्रभावित हुए।