फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप को झटका: इस वजह से नाराज थीं अनमोल गगन मान, अचानक नहीं लिया गया इस्तीफे का फैसला

Sun, 20 Jul 2025 02:33 PM IST
शाहरुख खान मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप की विधायक अनमोल गगन मान ने पहले ही सियासत से अलविदा कहने का संकेत दिया था। अनमोल गगन मान ने केजरीवाल से मुलाकात की थी। अनमोल इस वजह से ज्यादा असहज महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन
1 of 11
AAP MLA Anmol Gagan Mann - फोटो : X @AnmolGaganMann
पंजाब खरड़ से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफे का फैसला अचानक नहीं लिया गया। दरअसल, मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद से ही अनमोल बहुत ज्यादा असहज महसूस कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार अनमोल ने केजरीवाल के साथ लंबी मुलाकात की जिसमें उन्होंने पंजाब में आप की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ अपने मंत्रिमंडल से बाहर होने के मसले पर भी चर्चा की। 

उन्होंने केजरीवाल को यह भी बताया था उनके घटे सियासी कद की वजह से उनके हलके में आप वर्करों में रोष है। अनमोल इस बात से भी खफा थीं कि मंत्रिमंडल से बाहर करने की ठोस वजह उन्हें नहीं बताई गई जबकि वे पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
आप में अपने आगामी सियासी सफर और भूमिका को लेकर भी अनमोल बहुत ज्यादा चिंतित और संशय में थी। मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने अनमोल की सभी बातें विस्तार से सुनी और उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि, समाज के उत्थान का उनका सपना हमें हमेशा साहस और प्रेरणा से भर देता है। 
 
विज्ञापन

3 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
इस बातचीत के दौरान ही अनमोल ने केजरीवाल को सियासत से अलविदा कहने का संकेत दे दिया था मगर अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं चाहते थे। विधायक अनमोल गगन मान विभिन्न मंचों से सियासी विरोधियों पर निशाना साधने से चूकती नहीं थी। 
 

4 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
पिछले महीने पंजाब कांग्रेस पर तंज कसते हुए उनकी एक पोस्ट काफी चर्चित रही जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की अरूसा आलम कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यालय चलाती थी और अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पंजाब में कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
यानि बाहरी लोग ही पंजाब में कांग्रेस को चलाते आए हैं। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने भी अनमोल की इस पोस्ट का सियासी जवाब दिया था। इसीलिए अब विरोधियों ने अनमोल के इस्तीफे को ढाल बनाकर आम आदमी पार्टी को घेरने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

6 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
खरड़ से आप विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा
आम आदमी पार्टी की खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को जोरदार झटका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- ‘दिल भारी है, पर मैं सियासत छड्डन दा फैसला लेया है। मेरा एमएलए दे ओहदे तों स्पीकर साहब नूं दित्ता होया इस्तीफा स्वीकार कीता जावे। मेरी शुभकामनावां पार्टी नाल हण। मैनूं उम्मीद है, पंजाब सरकार लोकां दीयां उम्मीदां ते खरी उतरेगी।’ 

 
विज्ञापन

7 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
सियासत छोड़ने के फैसले को लेकर उन्होंने कोई भी स्पष्ट कारण नहीं बताया है। गौरतलब है कि अनमोल गगन ने मॉडलिंग और गायकी से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर 2020 में राजनीति में कदम रखा। 

 

8 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान केजरीवाल के साथ - फोटो : X @AnmolGaganMann
उसके बाद पार्टी ने उन्हें यूथ विंग का सह-प्रमुख बनाया था। आप के लिए उन्होंने कैंपेन सॉन्ग भी गाया था, जो काफी हिट हुआ था। पार्टी का भरोसा और बढ़ा तो साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने खरड़ के तत्कालीन विधायक कंवर संधू का टिकट काटकर अनमोल को मैदान में उतारा। 

 

9 of 11
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
चुनाव में अनमोल ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिअद के रणजीत सिंह गिल को करारी शिकस्त दी। इस पर पार्टी ने अनमोल को जीत का इनाम भी दिया और उन्हें पर्यटन एवं सभ्याचार, इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन, श्रम व शिकायत निवारण मंत्री बनाया गया। 

 

10 of 11
अनमोल गगन मान - फोटो : X @AAPPunjab
विधायक बनने के बाद कुछ बयानों की वजह से चर्चा से वह चर्चा में आई और उसके बाद विवादों में घिर गईं। सितंबर 2024 में मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान अनमोल को मंत्री पद से हटा दिया गया था। 

 
विज्ञापन

11 of 11
अनमोल गगन मान। - फोटो : संवाद
मंत्री पद से हटने के बाद अनमोल ने फील्ड में सभी गतिविधियां सीमित कर दी थी। बीती ग15 जुलाई को अनमोल गगन ने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें