एक एसएचओ की धौंस देखिए, कहता है मैं अमीर आदमी हूं, मेरे पास लाखों की गाड़ियां और रिवॉल्वर है, मुझे किसी की परवाह नहीं।
विज्ञापन
2 of 6
एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा
पंजाब में शाहकोट से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह लाडी शेरोवालिया पर केस दर्ज करने वाले महितपुर के एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा सुर्खियों में हैं। वह बार-बार मीडिया के सामने आ रहे हैं और नए-नए बयान दे रहे हैं। इस बार दोनों हाथों में रिवाल्वर पकड़कर एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए बाजवा ने कई राजनीतिज्ञों को ललकारते हुए कहा है कि मैं अमीर आदमी हूं, मेरे पास 40-50 लाख की गाड़ियां हैं, रिवाल्वर है और मुझ पर महाराज की पूरी कृपा है। मैं किसी की परवाह नहीं करता।
विज्ञापन
3 of 6
एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा
सोमवार रात 12 बजे तक एक होटल में बाजवा ने मीडिया को बुलाकर इंटरव्यू दिया। इसमें वे सूबे के सत्ताधारी नेताओं को ललकारते रहे। इस दौरान उनसे सवाल किया कि उन्होंने होटल में 22 हजार रुपये की शराब पी थी। इसके जवाब में बाजवा ने सवाल किया कि क्या 22 हजार की शराब पीकर आदमी मर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल मालिक पहले पूर्व सरकार का खासमखास था अब वर्तमान सरकार का।
4 of 6
एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा
बाजवा ने कहा कि उन्होंने थाना महितपुर में प्रभारी के तौर पर ज्वाइन किया था और उनके पास रिहायश नहीं थी। इसलिए वे होटल में रहने के लिए आ गए। अपनी सुरक्षा के सवाल पर बाजवा ने दोनों हाथों में पिस्तौल लहराई और कहा कि एक मेरी सर्विस रिवाल्वर है और एक मेरी पर्सनल। कोई पंगा नहीं लेगा मेरे साथ। एसएचओ ने कहा कि मेरी निजी जिंदगी है और मैं किसी के पैसों से होटल में नहीं रुका। किसी को मेरी निजी जिंदगी में दखल का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
हरदेव सिंह लाडी
लाडी पर केस दर्ज करने के सवाल पर बोले कि पंजाब पुलिस रूल्स के मुताबिक ही लाडी पर केस दर्ज किया है। लेकिन जब यह बताया गया कि आईजी नौनिहाल सिंह ने कहा है कि मामला दर्ज नहीं किया जा सकता था, इस पर बाजवा बोले कि नौनिहाल नूं पूछो पुलिस रूल्स की है। कोई सूचना आती है तो तत्काल केस दर्ज कर देना चाहिए।
अपने अफसरों को करप्ट बताते हुए बाजवा ने कहा कि मैंने तो इस्तीफा दे दिया है। अब नौकरी नहीं करनी। मुझे तो एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ही कहने लगे कि तूं मैनूं ही खत्म कर दित्ता। फिर रिवाल्वर दिखाकर कहने लगे कि मैंने सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर रखा है। सरकार मेरे साथ नहीं, अफसर मेरे साथ नहीं, फिर डर तो हर तरफ से है। फिर आवाज लगाकर बेटे को बुलाया और कहा कि आह मेरा पुत्तर है अमन बाजवा.. आह मेरे नाल है।