फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का ‘बहादुर’ इंस्पेक्टर निकला ड्रग्स तस्कर, एके-47 समेत कारतूस बरामद

Mon, 12 Jun 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
punjab drugs
ड्रग्स के तस्करों का पकड़ते- पकड़ते पुलिस का जवान खलनायक बन गया, और उसने वर्दी की आड़ में खुद करोड़ो के इस कारोबार में शामिल हो गया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
punjab drugs
‘बहादुर’ इंस्पेक्टर के नाम से मशहूर और करोड़ों रुपये के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने वाले इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को एसटीएफ ने 20 करोड़ की हेरोइन और भारी मात्रा में हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह इन दिनों कपूरथला में सीआईए स्टाफ के एसएचओ पद पर तैनात है। 
विज्ञापन

3 of 7
drugs
आरोपी के फगवाड़ा स्थित सरकारी आवास से भारी असलाह और नशे की खेप बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग के अलावा अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कपूरथला में तैनात इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है और नशा तस्करों के साथ उसके संबंध हैं। 

4 of 7
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
इसके बाद एसटीएफ की टीम ने सोमवार सुबह पांच बजे पुलिस लाइन जालंधर में इंदरजीत सिंह के सरकारी आवास पर छापेमारी की और उसको गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की कपूरथला से फिरोजपुर बदली हो चुकी थी लेकिन अभी उसने ज्वाइन नहीं किया था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
drugs
इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को साथ लेकर एसटीएफ ने उसके फगवाड़ा स्थित सरकारी आवास नंबर तीन में तलाशी ली तो वहां से चार किलो हेरोइन, तीन किलो स्मैक, 12 बोर के 41 कारतूस, 315 बोर के 43, 32 बोर के 60, 9 एमएम के 66, .32 बोर के 33 कारतूस, एके-47 के 115 कारतूस, 7.62 के 125 कारतूस, 9 एमएम का इटली निर्मित पिस्टल, एक 38 बोर रिवाल्वर, एक एके-47 के अलावा 16 लाख 50 हजार की भारतीय करेंसी के अलावा 3550 पौंड (यूके की करेंसी) बरामद की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
punjab drugs
इंदरजीत सिंह पंजाब के कई जिलों में तैनात रह चुका है और कई बड़े गैंगस्टर के अलावा हेरोइन तस्करों कोे जेल भेज चुका है। पंजाब में बहुचर्चित करोड़ों रुपये के राजा कंदोला के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ भी इंदरजीत सिंह ने किया था। उसके किन तस्करों के साथ संबंध थे, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
arrested
एके-47 जैसे हथियार उसके पास कहां से आए, इसको लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। इंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी से कई अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं, जिनका इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को संरक्षण रहा है। पिछले साल 15 अगस्त को इंदरजीत सिंह को जालंधर में आयोजित सरकारी समारोह में बहादुरी सम्मान से नवाजा गया था। उसने 13 गैंगस्टरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इंदरजीत इसके अलावा कई मेडल से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें