फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मनप्रीत औलख को क्लीन चिट, पंजाब पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत

Sat, 25 Jun 2022 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मनकीरत औलख और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने गायक मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान औलख के खिलाफ उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। गायक औलख पर पंजाबी सिंगरों की सूचना गैंगस्टरों को देने के आरोप लग रहे थे। 

29 मई को सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप की तरफ से कहा गया था मूसेवाला की हत्या में गायक मनकीरत औलख का हाथ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई और मनकीरत औलख की तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया जाने लगा कि कि दोनों खास दोस्त हैं। ऐसे ही एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े दिखाई दे रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
मनकीरत औलख - फोटो : self
मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जिम्मेदारी ली तो गायक मनकीरत औलख भी चर्चा में आ गए। कई गैंगस्टर्स ने औलख को हत्या का जिम्मेदार बताया। इसके बाद से औलख विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
इसके बाद औलख ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताया था और कहा था कि वह हमारे बीच नहीं हैं, बहुत बुरा हुआ। जवान बेटे का माता-पिता से अलग होना बहुत दुखद है। सिद्धू संगीत के क्षेत्र का मान थे। 

4 of 5
मनकीरत औलख
औलख ने लाइव होकर कहा था कि सारा पंजाब सदमे में है। किसी के बेटे की मौत हुई है और मेरे खिलाफ लिखा जा रहा है। कहा मुझे कोई मार दे और उससे आपका रांझा राजी हो जाए तो कर लो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
कुछ माह पहले पंजाबी गायक मनकीरत औलख को फेसबुक पर जान से मारने धमकी मिली थी। गायक ने इसके लिए मोहाली पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद मोहाली पुलिस ने तुरंत उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए थे। साथ ही कहा था कि सारी स्थिति पर पुलिस की टीम नजर रख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें