फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, रियल लाइफ की 'निमकी मुखिया' से, उम्र 21 साल, हाथ जोड़ किया जनता का धन्यवाद

Tue, 01 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
निमकी मुखिया
टीवी की दुनिया में 'निमकी मुखिया' से रोज मिलते हैं, अब मिलिए रियल लाइफ की निमकी मुखिया से, जिन्होंने 21 साल की उम्र में अच्छो-अच्छों को मात देकर बड़ा मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

2 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
बात हो रही है पंजाब के पठानकोट जिले के गांव नारायणपुर हाड़ा की नवर्निवाचित सरपंच पल्लवी ठाकुर की, जिन्होंने पंचायत चुनाव जीत लिया है। पल्लवी चंडीगढ़ में बीएससी आइटी की स्टूडेंट हैं। महज 21 वर्षीय साल की हैं और कांग्रेस पार्टी से संबंधित हैं। पल्लवी के पिता केवल सिंह पोल्ट्री फार्म चलाते हैं और माता गीता ठाकुर गृहिणी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद से पल्लवी ठाकुर ने घर-घर जाकर प्रचार किया। गांव के वोटरों ने भी युवा चेहरे को पसंद करते हुए पल्लवी को विजेता बनाया। नवनिर्वाचित सरपंच पल्लवी ठाकुर के अनुसार, वह गांव में समस्याओं के हल और विकास को गति देने के अलावा अपने गांव के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने का प्रयास करेंगी। उनका उद्देश्य अपने गांव को उच्च शिक्षित बनाना है।

4 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
ब्लॉक सुजानपुर के गांव सोली भोली में मुकाबला बेहद रोचक रहा। सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहीं मीना ठाकुर ने अपनी विरोधी प्रत्याशी रजनी को महज एक वोट से हराया। एक वोट से मिली जीत के बाद मीना ठाकुर के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ नाचते दिखे। एक वोट से सरपंच निर्वाचित हुईं मीना ठाकुर को कुल 70 वोट मिले, वहीं उनके विरोध में चुनाव लड़ रहीं प्रत्याशी रजनी को 69 वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
इसके अलावा गांव कटारूचक्क में सरपंच पद के लिए हुए मतदान में 124 वोट जाली पाए गए। इसकी भनक लगने के बाद एसडीएम अमित महाजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुबारा मतगणना कराई। तीन बार मतगणना कराने के बाद जब पोलिंग स्टाफ ने वोटों की जांच की तो 124 वोट जाली मिले। इसके बाद घोषित परिणामों में प्रत्याशी उर्मिला देवी ने 654 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी  प्रत्याशी नीलम को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
voting
पठानकोट में पंचायत चुनाव के लिए हुए रविवार को देर शाम तक चले मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात तक परिणाम घोषित हुए। देर रात तक जिले भर के छह ब्लाकों की कुल 422 पंचायतों में हार जीत का दौर चलता रहा। वहीं सियासी दलों में अपने पार्टियों से समर्थकों के अधिक संख्या में जीतने का दावा करने की होड़ शुरू हो गई। वैसे इस बार कई नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें