फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2018: IPL12 में खेलेगा चंडीगढ़ का गेंदबाज, ओलंपिक का कोटा भी मिला...5 बड़ी उपलब्धियां

Mon, 31 Dec 2018 05:07 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
स्पोर्ट्स, गेम्स
साल 2018 जाते-जाते चंडीगढ़ को दो बड़ी खुशखबरी दे गया, एक तो आईपीएल12 में सिटी का होनहार गेंदबाज खेलेगा, वहीं ओलंपिक का कोटा मिला। खिलाड़ियों ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। आइए डालते हैं कुछ उपलब्धियों और कुछ नाकामियों पर एक नजर...
विज्ञापन

2 of 13
अंजुम मौदगिल
भारत को ओलंपिक कोटा दिलाया
युवा शूटर अंजुम मोदगिल ने इसी साल शूटिंग में भारत को ओलंपिक कोटा दिला कर देश का मान बढ़ाया। विदेश में आयोजित इंटरनेशनल कंपीटीशन के दौरान अंजुम ने विदेशी शूटरों को पछाड़ते हुए मेडल तो जीते ही साथ ही एक कंपीटीशन में हिस्सा लेते हुए भारत को ओलंपिक के लिए कोटा भी दिला दिया।

 
विज्ञापन

3 of 13
क्रिकेटर अर्शदीप
आईपीएल में चयनित हुए खिलाड़ी
चंडीगढ़ से क्रिकेट की एबीसीडी सीखने वाले युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह का आइपीएल12 के लिए चयन हुआ। इस खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा। अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाने में इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा। चंडीगढ़ के सेक्टर 36 में गुरु नानक स्कूल की क्रिकेट अकादमी में कोच जसवंत सिंह से ट्रेनिंग लेकर आज अर्शदीप इस मुकाम तक पहुंचा।

 

4 of 13
एथलीट मान कौर - फोटो : फाइल फोटो
मान कौर आई चंडीगढ़
उम्र का एक दशक पूरा करने वाली चंडीगढ़ की मान कौर आज भी मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए पहुंच जाती है। वे देश ही नहीं विदेशों में भी एथलेटिक्स गेम्स में हिस्सा लेते हुए विभिन्न इवेंटों में एक दो नहीं पांच से अधिक मेडल जीत रही हैं। 102 साल की इस एथलीट का यह जज्बा देखकर देशी ही नहीं विदेशी एथलीट भी उनके मुरीद बने हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 13
shubhman gill
शुभमन गिल ने जिताया पहला अंडर17 वर्ल्ड कप
शुभमन ने भारत को पहला अंडर 17 वर्ल्ड कप दिलाया और खुद बेहतर प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पाया। अब डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब की ओर से सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड पीसीए के ग्राउंड पर बना। मोहाली के पीसीए स्टेडियम मे तमिलनाडु के खिलाफ इस 19 वर्षीय युवा क्रिकेटर 268 रन की पारी खेल डाली।
विज्ञापन

6 of 13
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर
बलबीर सिंह हुए बीमार
भारतीय हॉकी को तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले दिग्गज हॉकी प्लेयर सरदार बलबीर सिंह सीनियर की अचानक तबयीत बिगड़ने के बाद उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया। उन्हें कुछ दिन वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। रोजाना उनकी सेहत में उतार चढ़ाव भी आता रहा। अब वे ठीक हैं और उन्हें प्राइवेट रूप में शिफ्ट कर दिया गया। लगभग पिछले 80 दिनों से वह पीजीआई में डॉक्टरों की गहन देखरेख मे अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
cricket ball
मिनर्वा से छीना ताज, तीन साल का लगा प्रतिबंध
पंजाब के सुपर क्लब मिनर्वा को इस साल हुए एडमिनिस्ट्रेटर फुटबॉल कप में ओवरएज खिलाड़ी खिलाने पर तीन साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा। यूटी खेल विभाग की ओर से एडमिनिस्ट्रेटर फुटबॉल कप का आयोजन किया गया। फाइनल मिनर्वा और चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मिनर्वा को विजेता घोषित किया गया। मौके पर चंडीगढ़ टीम के प्रंबधन की ओर से मिनर्वा टीम पर ओवरएज खिलाड़ियों के खिलाने पर विरोध जताया गया। इसकी जांच होने केबाद मिनर्वा क्लब को दोषी पाया गया। उससे विजेता का ताज छीनने के साथ ही अगले तीन साल तक एडमिनिस्ट्रेटर फुटबॉल कप खेलने पर भी बैन लगा दिया गया।

8 of 13
व्हील चेयर क्रिकेट
व्हीलचयेर क्रिकेट टूर्नामेंट
इंजीनियरिंग कॉलेज में नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्यों की व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों ने शिरकत की। इन खिलाड़ियों ने मैचों के दौरान दिखा दिया कि वे भले ही वह दिव्यांग हैं लेकिन उनमें जीत का ज्जबा पूरी तरह से कायम है। वहीं इस टूर्नामेंट के दौरान पंजाब टीम के खिलाड़ियों की खस्ताहाल भी नजर आई। उनके जूते फटे हुए थे। बैट भी खेलने के लिए प्रयाप्त नहीं थे।

9 of 13
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
चंडीगढ़ के युवा हॉकी दिग्गज खिलाड़ी मनिंदर सिंह और संजय को जूनियर एशिया कप में भारत को विजेता बनाने के लिए देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। इन दोनों खिलाड़ियों को दिल्ली में आयोजित एक प्रोग्राम में प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मिलकर शाबाशी दी। मनिंदर सिंह और संजय दोनों चंडीगढ़ खेल विभाग की हॉकी अकादमी के ट्रेनी हैं।

10 of 13
अमित शाह
खेल जगत के दिग्गजों के घर पहुंचे अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल चंडीगढ़ पहुंचकर खेल जगत के दो दिग्गज मिल्खा सिंह और बलबीर सिंह सीनियर से मुलाकात की। अमित शाह खुद इन दोनों खेल हस्तियों के घर पहुंचे। यहां पर वह करीब आधा आधा घंटा रूके और उनका हाल चाल जाना। मिल्खा सिंह और बलबीर सिंह से उनके खेल जीवन और शहर के स्पोर्ट्स के बारे में चर्चा की।

11 of 13
demo pic
प्रशासक ने वेबसाइट लांच की
यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से पहली बार खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को  लांच किया गया। यूटी के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी बदनौर ने स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के आला अधिकारियों की उपस्थिति मे वेबसाइट लांच की। ऑनलाइन सुविधा मिलने से खिलाड़ियों को अब एक क्लिक पर स्कॉलरशिप, ग्रिडेशन, कैश अवार्ड की जानकारी मिल जाएगी। खिलाड़ियों को अब फॉर्म भरने के लिए खेल विभाग के दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

12 of 13
बीएस गिल
गिल बने गोल्फ क्लब के किंग
ट्राइसिटी के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में शुमार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव इस साल सुर्खियों में रहे। बीएस गिल (गिली) पांचवीं बार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान बने। गोल्फ क्लब के चुनाव में फौज के कर्नल, जनरल, ब्रिगेडियर, पंजाब के राजपरिवार से जुड़े लोग, कॉरपोरेट जगत की हस्तियां, राजनेता, बिजनसमेन अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे। वहीं विदेशों से भी क्लब के मेंबर्स वोट देने के लिए पहुंचे थे।
 
विज्ञापन

13 of 13
जीव मिल्खा सिंह
जीव मिल्खा सिंह अपने ही टूर्नामेंट से हुए बाहर
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 1 से 4 नवंबर तक जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट खेला गया। इसमें देशभर से टॉप गोल्फर्स ने शिरकत की। खास बात यह रही कि अपने नाम से खेले गए गोल्फ टूर्नामेंट में जीव मिल्खा सिंह आखिरी 15 में भी अपनी जगह नही बना पाए और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें