फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के दफ्तर का रसोईया निकला धनकुबेर, 26 करोड़ की रेत खदान का मालिक है

Fri, 26 May 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
sand minig
सबका साथ सबका विकास, ये नारा मोदी सरकार का है, लेकिन पंजाब के मंत्री इससे प्रभावित हैं,  मंत्री जी के रसोइये ने 32 धन्नासेठों को ठेंगा दिखाते हुए 26 करोड़ की रेत खदान खरीद डाली है, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
sand
मंत्री के घर में पराठा सर्व करने वाला कुक आज 26 करोड़ रुपए की रेत खदान का मालिक बना है। राज्य की सबसे महंगी रेत और बजरी की खदान का मालिक मंत्री के ऑफिस के कर्मचारियों को परांठे खिलाने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 8
rana gurjit
मंत्री जी का नाम है, राणा गुरजीत सिंह. पंजाब में पावर और सिंचाई के मंत्री हैं। यह शख्स पंजाब के बिजली और सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह की शूगरज लिमिटेड के दफ्तर में मुलाजिमों को परांठे खिलाने वाला रसोईया अमित बहादुर है।

4 of 8
sand
दरअसल, शुक्रवार को खदान की ई-नीलामी हुई, जिसमें बहादुर ने शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के सैदपुर खुर्द की खदान की 26.51 करोड़ रुपए में बोली लगा दी। इस बोली दौरान उसने 32 लोगों को पछाड़ा। 
विज्ञापन

5 of 8
sand
बहादुर पंजाब के बिजली और सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह की राणा शुगर मिल्लज में रसोइए के तौर पर काम करता है। यही नहीं, कम से कम तीन अन्य मुलाजिमों ने 19 और 20 मई को रेत और बजरी की 89 खदानों की हुई ई-नीलामी में सफलता हासिल की।
 
विज्ञापन

6 of 8
rana gurjit
अमित बहादुर की वफादारी कारण उसे निजी सहायक बनाया गया था और हाल ही में कंपनी के मानवीय स्रोत विभाग में तबदील किया गया। इस तरह एक साधारण व्यक्ति द्वारा 26 करोड़ रुपए की बोली लगाने के बाद सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। जब अमित बहादुर बात की तो उसने पुष्टि की कि वह राणा शूगरज लिमिटेड का मुलाजिम है और वह खदानों की बोली लगाने में सफल रहा।
विज्ञापन

7 of 8
sand
उसने कहा कि वह मुरादाबाद से ताल्लुक रखता है। उसके पिता नेपाल से आकर लम्बा समय पहले उत्तर प्रदेश में बस गए थे। जब अमित को पूछा गया कि वह 26 करोड़ रुपए की व्यवस्था कैसे करेगा, तो बोला, कोशिश करने से सब मिल जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
rana gurjit
वहीं, इस बोली के बाद कैप्टन अमरेंद्र सरकार की कैबिनेट के मंत्री राणा गुरजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राणा पर पहले पद का दुरुपयोग करके लाभ प्राप्त करने के आरोप लगे थे और अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एच.सी अरोड़ा ने ED को एक पत्र लिख कर अखबार की कटिंग के साथ ई -मेल किया है कि राणा गुरजीत के रसोइया और राणा गुरजीत की शुगर मिल के चार छोटे मुलाजिमों ने लगभग 50 करोड़ रुपए की रेत की खदान खरीदी हैं। हालांकि मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने सफाई दी है कि सूबे में माइनिंग कारोबार से उनकेकिसी मुलाजिम का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें