दूल्हे के सिर पर सेहरा सजा, वह घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में एक युवक की गलती से सात फेरे न ले सका।
विज्ञापन
2 of 6
Ludhiana Attack
घटना पंजाब के लुधियाना की है। दूल्हा और उसकी बारात अस्पताल में भर्ती है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसे देखने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे। पुलिस ने मामले में शिमलापुरी इलाके में रहने वाले सुक्खी, काला, सुखराज और जोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
Ludhiana Attack
हुआ यूं कि चांद नाम के युवक की शादी थी और रिवाज अनुसार वह मंगलवार सुबह बारात लेकर निकला। रास्ते में डुगरी रोड पर एक कार ने बाराती महिलाओं को टक्कर मार दी तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। गुस्से से तमतमाया कार सवार युवक बाहर आया और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगा। बात करते करते वह मारपीट पर उतर आया।
4 of 6
Ludhiana Attack
मामला बढ़ते देखकर दूल्हा चांद बीच बचाव कर आया तो युवक भड़क गया। उसने सभी बारातियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एक कैमरामैन ने वारदात को कैद करना चाहा तो उसे भी पीट दिया। दूल्हे ने रोकना चाहा तो उसने उसी की किरपाण निकालकर उस पर हमला कर दिया। बारातियों ने जैसे तैसे करके दूल्हे को बचाया। इस बीच पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन
5 of 6
Ludhiana Attack
खबर मिलते ही थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दूल्हे और घायल बारातियों को अस्पताल भर्ती कराया गया, वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों को घटना का पता चला तो वे परेशान हो गए। आनन फानन में दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी खंगाला तो देखा कि वारदात उसमें कैद हो गई है।
पुलिस ने फुटेज चेक की तो उसमें साफ देखा गया कि चारों युवक बारातियों को पीट रहे है। उनके हाथों में हथियार भी हैं और उन्हें वे लहरा रहे हैं। थाना माडल टाऊन के एसएचओ सुरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।