फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: दिव्यांग होने के बाद भी हौसले बुलंद, दिखाए ऐसे करतब, सभी हैरान

Sun, 19 Feb 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब - फोटो : अमर उजाला
एक दिव्यांग ने ऐसे करतब दिखाए कि देखने वाले लोग दांतों तले उंगलियां दबा गए। बोतल पर खड़े होकर सभी को हैरान कर दिया। तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना में चल रहे मिनी ओलंपिक ग्रामीण खेल, किलारायपुर में खेल मेले के दूसरे दिन दिव्यांग प्रतिभागियों ने भी ऐसे करतब दिखाए कि देखने वाले लोग दांतों तले उंगलियां दबा गए। मोगा के बदरी खुर्द के गुरमेल सिंह (40) ने बोतल पर खड़े होकर सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब - फोटो : अमर उजाला
पैरो से दिव्यांग गुरमेल सिंह पिछले 20 वर्ष से यह आकर यह करतब दिखा रहे है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हरजीत कौर भी दिव्यांग हैं। घर में कमाने वाला वह अकेला ही है। वह करतब दिखाकर आजीविका कमा रहे हैं। वहीं संगरूर के महलकलां के रहने वाले 45 वर्षीय जगतार सिंह ने गर्दन से सरिया टेढ़ा कर सभी को हैरान कर दिया। 

4 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब
जगतार सिंह ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता था। करीब 17 वर्ष पहले बोरियां पांव पर गिर जाने के बाद उनके एक पैर काम करना बंद कर दिया। करीब 12 वर्ष पहले पांव कटवाना पड़ा। कोई काम न होने केे बाद वह इस तरह की कला के जरिये आजीविका कमा कर घर का गुजारा करने लगे।
विज्ञापन

5 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब
वहीं पंचकूला के 45 वर्षीय धर्म सिंह ने दांतो से 50 किलो वजन उठाया। धर्म सिंह ने बताया कि उन्हें कुश्ती का भी शौक है और 32 वर्ष से कुश्ती और योग करते आ रहे है। 10 वर्ष से भार उठा रहे है।
विज्ञापन

6 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब
वह मेलों में करतब दिखाकर घर का गुजारा चलाते है। खन्ना के रमेश कुमार ने दांतो से आल्टो कार खिंची। उन्होंने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग हैं। मेलों में करतब दिखाकर पैसा कमाते है।
विज्ञापन

7 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब
पिता का नाम रोशन कर रहे धीरा सिंह फौजी 
दिव्यांगों में एक बरनाला के धीरा सिंह फौजी भी हैं। वह अपने पिता जगदेव सिंह की तरह नाम रोशन कर रहे हैं। धीरा सिंह ने 90 किलो वजन उठा कर मैदान में 100 मीटर तक चले। फौजी ने बताया कि वह वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी में फौज में तैनात हैं। पिछले 15 वर्ष सेे किलारायपुर मेले में भाग लेने के लिए वह स्पेशल छुट्टी लेकर आते है।
विज्ञापन

8 of 8
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब
उन्होंने बताया कि पिता जगदेव सिंह भी किलारायपुर मेले में भार उठा कर प्रदर्शन किया करते थे। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने भी वजन उठाना शुरू किया। उनका किलारायुपर मेले में बहुत नाम था। इसलिए अपने पिता के नाम को बरकरार रखने के लिए वह मेले में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें