फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भाई का शव देखकर बदहवास हो गई बहन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Thu, 04 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जगसीर सिंह का परिवार
शहीद भाई का चेहरा आखिरी बार देखने के लिए बहन आस्ट्रेलिया से आई, लेकिन घर में पांव रखते ही वह बेसुध हो गई। लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जगसीर सिंह
पंजाब में फिरोजपुर के गांव लौहगढ़ ठाकरांवाला के शहीद जवान जगसीर सिंह का मंगलवार को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार को नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में जगसीर शहीद हो गया था। उसका पार्थिक शरीर मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे पहुंचा। शहीद की बहन पवनदीप कौर सोमवार देर रात आस्ट्रेलिया से घर पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
जगसीर सिंह का परिवार
जैसे ही बहन घर पहुंची, अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। उसके बाद सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राजकीय सम्मान के साथ जगसीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्मशान घाट में पाकिस्तान मुर्दाबाद के लग रहे नारों के बीच पिता अमरजीत सिंह ने शहीद को मुखाग्नि दी। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में इलाके लोग पहुंचे।

 

4 of 5
जगसीर सिंह का परिवार
घनी धुंध व कड़ाके की सर्दी के बावजूद शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। इतनी ज्यादा संख्या में लोग शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे कि गांव से आठ सौ मीटर दूर श्मशान घाट तक लोगों की कतार टूटी ही नहीं। सेना की टुकड़ी ने शहीद के सम्मान में सलामी दी। शहीद जगसीर के परिवार में पत्नी महिंदर पाल कौर, बेटियां नगम जीत कौर, गुरनीत कौर और बेटा जगदीश सिंह, मां गुरमीत कौर, पिता अमरजीत सिंह, बहन पवनदीप कौर और भाई जसबीर सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जगसीर सिंह का परिवार
पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग
शहीद की शव यात्रा व अंतिम संस्कार के समय उपस्थित जन समूह ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। भारत सरकार से पाकिस्तान की नापाक हरकतों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की भी मांग की गई। लोगों में परिवार के प्रति गहरी संवेदना थी। वहीं, अंतिम संस्कार के दौरान सांसद शेर सिंह घुबाया व जिले के चारों कांग्रेसी विधायकों में से किसी के भी नहीं पहुंचने में लोगों में आक्रोश भी दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें