एक चोर ने बाइक चोरी की, 3 दिन बाद उस बाइक पर लेटर चिपकाकर जहां से चोरी की वहीं छोड़ गया। लेटर में ये सब लिखा था...
विज्ञापन
2 of 6
Fatehabad News
बीते शुक्रवार को हरियाणा के फतेहाबाद के शमशान घाट के बाहर से गायब हुई बाइक वापस उसी जगह पर मिल गई है। बाइक के ऊपर एक पत्र चिपका मिला जिसपर बाइक ले जाने वाले व्यक्ति ने खुद को बाइक चोर ना बताते हुए किसी जरूरी काम से बाइक की जरूरत होने के चलते बाइक उठाने की बात मानी है।
विज्ञापन
3 of 6
Fatehabad News
वायरल हुई थी सीसीटीवी फुटेज
29 दिसंबर को फतेहाबाद शहर में शमशान घाट के बाहर से अज्ञात व्यक्ति एक बाइक उठाकर ले गया था। बाइक चोरी की ये सारी वारदात शमशान घाट के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद किसी ने ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके बाद फेसबुक और व्हाट्सअप पर हजारों लोगों ने इसे देखा।
4 of 6
Fatehabad News
बाइक के साथ चिपके पत्र में ये लिखा चोर ने
आदरणीय भाई साहब, मैने आपका बाइक चोरी किया था। अब मैं आपका बाइक वापस कर रहा हूं। मुझे बाइक की एक दिन की जरूरत थी। मैं फतेहाबाद का ही रहने वाला हूं और ये गंदा काम पहली बार ही किया।
विज्ञापन
5 of 6
Fatehabad News
मेरी कोई मजबूरी थी, प्लीज मुझ पर कोई कार्रवाई ना करो। मैं एक मजबूर बाप हूं। मैं जल्द ही बाइक की टंकी और इसके कागजात जल्द ही खुद आकर आपके घर दे जाऊंगा। साथ ही तभी अपनी मजबूरी भी बताऊंगा।
इस सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि शमशान घाट के बाहर एक बाइक पर दो युवक आते हैं और कुछ देर तक बाइक के आसपास खड़े होकर आपस में बात करते हैं। इसके बाद अचानक से एक युवक बाइक लेकर चलते बनता है और दूसरा युवक अपनी बाइक लेकर उसके पीछे निकल जाता है।