वीरवार पूरे दिन SYL पर सियासी ड्रामा चलता रहा। इनेलो नेता नहर की खुदाई नहीं कर पाए और चौटाला समेत गिरफ्तारी दे दी। देखिए पूरे दिन का घटनाक्रम...
विज्ञापन
2 of 8
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
एसवाईएल की खुदाई करने के लिए पंजाब सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे इनेलो नेताओं को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी नेता और कार्यकर्ता नहर की खुदाई नहीं कर पाए। शुक्रवार को इन्हें राजपुरा की अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार होने वालों में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, लोकसभा सांसद चरणजीत रोड़ी, राज्य सभा सांसद राम कुमार कश्यप, 15 विधायक, पूर्व सीपीएस, पूर्व स्पीकर, जिला और हलका प्रधानों सहित कुल 73 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 8
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
इनेलो के चार विधायक हरिचंद मिड्ढा, नैना चौटाला, मक्खन सिंगला और नागेंद्र भड़ाना नहर की खुदाई केे लिए पंजाब सीमा पर नहीं पहुंचे। मक्खन सिंगला जनसभा स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन आगे नहीं गए। पंजाब सीमा में नहर की खुदाई करने से पहले इनेलो ने अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में जल युद्ध सम्मेलन कर एसवाईएल का पानी हरियाणा लाने की प्रतिबद्धता जताई। यहां से दोपहर 2.10 बजे अभय चौटाला के नेतृत्व में पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पंजाब की ओर कूच किया।
4 of 8
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
हरियाणा पुलिस के बैरिकेड तोड़ बढ़ते गए
हरियाणा पुलिस ने शंभू टोल बैरियर से पचास मीटर पहले इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया और एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्टे की जानकारी लाउड स्पीकर पर दी। लेकिन, कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए। अभय चौटाला ने उन्हें कानून हाथ में न लेने की सलाह दी। इसके बाद पूरा काफिला पंजाब सीमा की ओर बढ़ गया। पंजाब बॉर्डर शुरू होने से पहले भी हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इनेलो नेता और कार्यकर्ता इसे भी तोड़कर पंजाब सीमा में पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 8
नहर खोदने पंजाब जा रहे इनेलो नेता गिरफ्तार
पंजाब का सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ पाए
पंजाब सीमा शुरू होते ही पुलिस ने सुरक्षा के भारी प्रबंध किए थे। द्विस्तरीय बैरिकेडिंग के साथ ही कंटीली तार लगाई गई थी। पंजाब पुलिस के जवान और कमांडो मोर्चा संभाले हुए थे। यहां इनेलो कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे और पुलिस के साथ टकराव की स्थिति भी बनी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास खाली पड़ी जमीन फावड़ों से खोद डाली। पुलिस बार-बार कानून हाथ में न लेने की चेतावनी देती रही और पंजाब सीमा के भीतर इन्हें घुसने दिया गया। लगभग सवा पांच बजे सीमा पर डटे इनेलो नेताओं और पदाधिकारियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरे प्रदर्शन की ड्रोन कैमरा से वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन
6 of 8
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
खेतों में तैनात रहे घुड़सवार
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर के साथ लगते सरहदी इलाके छावनी में तब्दील रहे। घग्गर नहर और खेतों से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए घुड़सवार और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 10 कंपनियों समेत सात हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी नाकों और बैरीकेड्स पर तैनात रहे। शंभू बॉर्डर और सरहदी इलाकों में हवाई मार्ग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी, वहीं प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए वज्र, फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हो गई है। संवैधानिक तरीके से हमने अपना प्रदर्शन किया है। हरियाणा के हक का पानी लाने के लिए हम हर लड़ाई लड़ेंगे। अब इस मुद्दे को हरियाणा विधानसभा में जोरशोर से उठाया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने गिरफ्तार होने से पहले
नहर खोदने पंजाब जा रहे इनेलो नेता गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
25 तक पटियाला जेल भेजे गए इनेलो नेता-पदाधिकारी : चौधरी
पटियाला रेंज के डीआईजी आशीष चौधरी ने बताया कि इनेलो के 73 नेताओं और पदाधिकारियों को पटियाला जेल में भेज दिया गया है। वीरवार शाम इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें 25 फरवरी तक जेल भेजा है।