फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: विरोध में कहीं जलाए गए पुतले, तो कहीं स्वागत में कटे केक

Sun, 02 Jul 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजाब
विज्ञापन
1 of 6
GST
GST के विरोध में कहीं व्यापारियों ने हल्ला बोला तो कहीं स्वागत में केक काटे गए। कुछ ऐसा रहा पहला दिन, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
जीएसटी के झमेले से व्यापारी चिंतित
जालंधर: जीएसटी लागू होने के साथ ही शनिवार को इसके विरोध में व्यापारियों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस बीच खेल उद्योग संघ ने धरना प्रदर्शन किया। बस्ती नौ में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार सेना के प्रधान रविंदर धीर ने किया। वहीं शुक्रवार रात ही स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों ने पुतला भी फूंका। प्रधान रविंदर धीर ने कहा कि एक ओर सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के दावे करती है, लेकिन अब खेलों के सामान पर 12, 18 और 28 प्रतिशत तक जीएसटी लगा दिया गया है। इससे खेलों के सामान महंगे होंगे और खिलाड़ियों तथा स्कूलों व संस्थाओं पर असर इसका पड़ेगा। खेलों के सामान के ग्राहक भी घटेंगे और व्यापार भी तबाह हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
GST
अमृतसर: जीएसटी लागू होने के पहले दिन शनिवार को भी इसे लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। वहीं वकीलों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। इस बीच जिले में सर्राफा, कपड़ा और बर्तन बाजार खुले जरूर, लेकिन कारोबार ठंडा ही रहा। इस बीच जुलाई की पहली तारीख को व्यापारियों में जीएसटी का मुद्दा ही छाया रहा। खासकर शास्त्री मार्केट, कटड़ा जैमल सिंह जैसी बड़ी मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा।  शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने जहां जीएसटी को देश का भविष्य बताया। वहीं बाकी दलों ने अलग-अलग टिप्पणी दी। 

4 of 6
GST
लुधियाना: वस्तु एवं सेवा कर के विरोध में लुधियाना के होलसेल कपड़ा कारोबारियों ने शनिवार को बंद रखा। इस दौरान कारोबारियों ने भदौड़ हाउस एसी मार्केट से जगरांव पुल तक रोष मार्च निकाला। जगरांव पुल पर ट्रैफिक जाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कपड़ा कारोबारियों ने साफ किया है कि उनको जीएसटी मंजूर नहीं है। इसके खिलाफ वे लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
GST
मंडी गोबिंदगढ़: देश भर में शनिवार से लागू जीएसटी का लोहा कारोबारियों समर्थन किया है। कारोबारी एसोसिएशन ने लोगों को इसे स्वीकार करने की गुजारिश भी की। ऑल इंडिया स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन नई दिल्ली के अध्यक्ष विनोद वशिष्ट ने बताया कि जीएसटी अच्छा फैसला है। सरकार पूरी तेजी से सभी उद्योगपतियों और व्यापारी वर्ग के सेल सिस्टम को अपडेट कर रही है। शुरुआती दौर में लोगों को थोड़ी मुश्किल जरूर आएगी लेकिन जीएसटी से कोई नुकसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
GST
मुक्तसर: जीएसटी लागू हो चुका है। इस सिस्टम के तहत काम करने के लिए अभी व्यापारी एवं कारोबारी तैयारी में नहीं है। व्यापारियों एवं कारोबारियों का सिस्टम अभी जीएसटी के तहत काम करने के लिए अपडेट नहीं हो सका है। इसका सीधा कारण है कि व्यापारी व कारोबारी अभी जीएसटी को लेकर दुविधा में हैं। व्यापारियों को जीएसटी क्या है और इसके तहत कैसे काम करना है। इसकी कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें