फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू के बिना भरे जाएंगे सवा लाख सरकारी पद, तैयार रहें

Wed, 02 Dec 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बेरोजगारों के लिए गुडन्यूज। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ऐलान कर दिया है कि प्रदेश में जल्द होने वाली सवा लाख भर्तियों में इंटरव्यू नहीं होंगे। पढ़ें, पूरी खबर।

विज्ञापन

इंटरव्यू के बिना भरे जाएंगे सवा लाख सरकारी पद, तैयार रहें

2 of 6
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बताया कि सरकारी विभागों में 1.13 लाख सरकारी नौकरियों पर शीघ्र भर्ती की जाएंगी, ताकि राज्य के बेरोजगार नवयुवकों को इसका लाभ मिल सके। शीघ्र ही इस भर्ती संबधी विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इंटरव्यू के बिना भरे जाएंगे सवा लाख सरकारी पद, तैयार रहें

3 of 6
खडूर साहिब क्षेत्र के गांव पख्खोके में संगत दर्शन के बाद पत्रकारों से कहा कि शिअद और भाजपा का गठजोड़ विकास की नीतियों के कारण आने वाले विधान सभा चुनावों में एक बार फिर से शानदार जीत प्राप्त करेगा। राज्य के लोग अमन-शांति, आपसी सद्भावना और विकास में यकीन रखते हैं और सरकार की कारगुजारी से संतुष्ट हैं।

इंटरव्यू के बिना भरे जाएंगे सवा लाख सरकारी पद, तैयार रहें

4 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह को सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खींचतान की राजनीति को छोड़ दें, क्योकि लोग ऐसी राजनीति में यकीन नही रखते। पंजाब के लोग पहले ही कैप्टन को इसी नीति पर चलने के कारण 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में नकार चुके हैं। इससे कैप्टन को सबक सीखना चाहिए।
विज्ञापन

इंटरव्यू के बिना भरे जाएंगे सवा लाख सरकारी पद, तैयार रहें

5 of 6
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 25-25 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। सरकार प्रत्येक गांव, शहर में सभी बुनियादी सुविधाए जैसे कि जल आपूर्ति एवं सेनिटेशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइटें, सड़कों आदि के कार्यों को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू के बिना भरे जाएंगे सवा लाख सरकारी पद, तैयार रहें

6 of 6
संगत दर्शन कार्यक्रमों पर बादल ने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित नहीं है और इसका केवल एक ही उद्देश्य लोगों की समस्याओं का हल और विकास है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों मुश्किलें सुनीं और अधिकारियों को हल के लिए निर्देश दिए। उन्होंने गांवों के विकास कार्यों के लिए ग्रांट भी वितरित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें