मंत्री से विवाद के बाद तबादले का शिकार हुईं IPS संगीता कालिया का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट और तीन एक्टिव पेज मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
IPS संगीता के फेसबुक पर फर्जी पेज मिलने से पुलिस में हड़कंप
2 of 8
सूत्र बताते हैं कि संगीता कालिया का अपना कोई फेसबुक अकाउंट नहीं है। बताया जाता है कि रविवार सुबह ही किसी अज्ञात शख्स ने एसपी संगीता कालिया के नाम फेसबुक पर तीन आइडी बना दी। इन पर एसपी संगीता कालिया की अलग-अलग फोटो लगी हुई हैं।
विज्ञापन
IPS संगीता के फेसबुक पर फर्जी पेज मिलने से पुलिस में हड़कंप
3 of 8
फेसबुक पर संगीता कालिया के नाम पर सर्च करते ही ये पेज दिखते हैं। इनमें एक अकाउंट और तीन फेसबुक पेज हैं। एक पेज संगीता कालिया IPS के नाम पर है, एक पेज संगीता कालिया IPS फैन के नाम पर है, जबकि एक मैडम संगीता कालिया के नाम पर है।
IPS संगीता के फेसबुक पर फर्जी पेज मिलने से पुलिस में हड़कंप
4 of 8
फेसबुक पर अकाउंट संगीता कालिया के नाम पर है, जिसमें प्रोफाइल फोटो नहीं है। कवर फोटो में एक अखबार की कटिंग लगी है, जिसमें मैडम की उपलब्धियों का जिक्र है। एक पोस्ट है, जिसमें संगीता कालिया के नाम से ही पोस्ट डाली गई है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
IPS संगीता के फेसबुक पर फर्जी पेज मिलने से पुलिस में हड़कंप
5 of 8
संगीता कालिया का एक फेसबुक पेज Sangeeta Kalia IPS के नाम पर है। इसे उनका आफिशियल पेज बताया गया है। 2347 लोगों ने इस पेज को लाइक किया है। प्रोफाइल फोटो संगीता कालिया की और कवर फोटो में एक अखबार की कटिंग का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
IPS संगीता के फेसबुक पर फर्जी पेज मिलने से पुलिस में हड़कंप
6 of 8
संगीता कालिया का दूसरा फेसबुक पेज Sangeeta Kalia IPS FANS के नाम पर है। इसे भी उनका आफिशियल पेज बताया गया है। 2522 लोगों ने इस पेज को लाइक किया है। प्रोफाइल और कवर फोटो में संगीता कालिया की रियल फोटो का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
IPS संगीता के फेसबुक पर फर्जी पेज मिलने से पुलिस में हड़कंप
7 of 8
संगीता कालिया का तीसरा फेसबुक पेज Madam Sangeeta Kalia के नाम पर है। इसे भी उनका आफिशियल पेज बताया गया है। मात्र 31 लोगों ने इस पेज को लाइक किया है। प्रोफाइल फोटो में संगीता कालिया की रियल फोटो लगी है, जबकि कवर फोटो की जगह खाली है।
IPS संगीता के फेसबुक पर फर्जी पेज मिलने से पुलिस में हड़कंप
8 of 8
आईपीएस संगीता कालिया के फेसबुक पर फर्जी अकाउंट और तीन एक्टिव पेज मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में साइबर सेल भी एक्टिव हो गया है। उसने जांच शुरू कर दी है।