फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ कुछ रुपये खर्च करके तय कर सकेंगे 200 किमी का सफर, वो भी हवाई

Fri, 16 Jun 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
air flight
अब हर शख्स की हवाई सफर करने की चाहत पूरी होगी, वो भी सिर्फ कुछ रुपये खर्च करके और बहुत जल्द यह सपना हकीकत में बदल जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 7
एयरपोर्ट
पंजाब सरकार की योजना के मुताबिक, प्रदेश के छोटे शहरों के लोग अब हवाई यात्रा कर सकेंगे। सरकार ने जनता के लिए सस्ती हवाई यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, अगले तीन महीने में यह पूरा भी हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो प‌िक
पंजाब के लोगों में हवाई सफर को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार ने वीरवार को केंद्र सरकार के कार्यक्रम उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के अधीन भारत सरकार और एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआई) के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

4 of 7
air flight
इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस स्कीम के अधीन बठिंडा, लुधियाना, पठानकोट और आदमपुर हवाई अड्डों को पांच प्रस्तावों से जोड़ा गया है। अलायंस एयर के साथ पहले ही दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली फ्लाइट आपरेशनल है।
विज्ञापन

5 of 7
एयर फ्लाइट
अलायंस एयर के साथ दिल्ली- पठानकोट -दिल्ली और दिल्ली -लुधियाना -दिल्ली उड़ान सेवा जुलाई 2017 तक शुरू हो जाएगी। इसके अलावा स्पाइस जेट द्वारा दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली अगस्त 2017 और दक्कन द्वारा दिल्ली-लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट सिंतबर 2017 में शुरू होगी।
विज्ञापन

6 of 7
International Airport - फोटो : demo
प्रवक्ता के अनुसार, इस स्कीम के अधीन यात्रियों को लगभग एक लाख सीटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें से 50 हजार सीटें (50 प्रतिशत) रियायती दरों पर होंगी। जिसके किराये की भरपाई 80 फीसदी केंद्र और 20 फीसदी राज्य सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
International Airport - फोटो : demo
इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री ने इस कहा कि इससे स्थानीय विशेषकर लुधियाना के व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा राज्य के बेरोजगार नवयुवकों के लिए उच्च स्तर पर नौकरियां पैदा करने और इस सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार की संभावनाओं को तलाशने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें