ये योगी आदित्यनाथ की नहीं बल्कि कैप्टन की सरकार है। शहीद के परिजनों को सीने से लगाने के बाद कई बड़े एलान किए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को शहीद परमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद की बड़ी बेटी को नायब तहसीलदार बनाने और बेटे के लिए पुलिस में एएसआई की नौकरी आरक्षित रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
3 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का एलान करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले फोर्स के हर पंजाबी को मुआवजा देने के लिए नियमबद्ध व्यापक नीति शीघ्र ही मंत्रिमंडल के सामने रखेगी। शहीद परमजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कैप्टन ने कहा कि सरकार शहीद परिवार के आश्रितों के लिये पहले ही घोषित किए गए मुआवजे के अतिरिक्त परिवार द्वारा सरकार से की गई मांग के अनुसार शहीद के दो बड़े बच्चों को नौकरी देगी।
4 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
कैप्टन सरकार ने शहीद के परिवार को 12 लाख रुपये की कुल राशि की घोषणा की थी। इसमें शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह की पत्नी और बच्चों को 5 लाख रुपये और इतनी ही राशि का प्लाट जबकि शहीद के माता-पिता को दो लाख रुपये देना शामिल है।
विज्ञापन
5 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
इसके अतिरिक्त स्थानीय सरकारी रेस्ट हाउस का नाम नायब सूबेदार परमजीत सिंह के नाम पर रखने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के स्कूल और स्टेडियम का नाम भी शहीद परमजीत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की।
विज्ञापन
6 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एलान किया कि वह शहीद सैनिक की बड़ी बेटी को अपनाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीद की बेटी 16 साल की सिमरनजीत कौर और 12 साल के बेटे साहिलदीप सिंह को पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद सरकार द्वारा नौकरी मुहैया करवाई जाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या इससे शहीद के तीसरे बच्चे से भेदभाव नहीं होगा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत आधार पर मुआवजा देना संभव नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि परिवार के साथ सरकार द्वारा किए सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यदि एक बार कार्रवाई होती है तो भारत को इसके जवाब में तीन बार कार्रवाई करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री रवीन ठुकराल, विधायक डॉ. धरमबीर अग्निहोत्री, खडूर साहिब के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल और वल्टोहा के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर शामिल हैं।