फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अधिकारियों ने कहा- हरमनप्रीत भज्जी नहीं है जो नौकरी दें; अब DSP का पद ऑफर

Mon, 24 Jul 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 9
Harmanpreet Kaur
कभी पंजाब पुलिस अधिकारी ने बोला था कि हरमनप्रीत भज्जी नहीं है जो नौकरी दें। आज सरकार ने खुद उन्हे DSP का पद ऑफर किया है।
विज्ञापन

2 of 9
Harmanpreet Kaur
भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही फाइनल में हार गई हो लेकिन अपने प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। फाइनल में अर्धशतक और सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर भी क्रिकेट की दुनिया में छायी हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : twitter
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेलने वाली बल्लेबाज की देशभर में जमकर सराहना की जा रही है। इस मोगा गर्ल के लिए अबतक कई पुरस्कारों का एलान किया जा चुका है। हालांकि हरमनप्रीत की इस पारी से पहले ऐसा नहीं था।

4 of 9
harmanpreet kaur
दरअसल 2010-11 में हरमनप्रीत को नौकरी की सख्त जरूरत थी। उस समय तक यह महिला बल्लेबाज टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दो साल पूरे कर चुकी थी। इस दौरान हरमनप्रीत ने पंजाब पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत के कोच यशविंद्र सोढ़ी ने बताया कि उन्होंने पंजाब पुलिस से हरमन को नौकरी देने के लिए अपील की थी। उस दौरान वह टीम इंडिया की नियमित सदस्य थी और देश के लिए दो साल खेल चुकी थी। हरमनप्रीत की अपील को खारिज कर दिया गया और कहा गया कि महिला क्रिकेटर को नौकरी पर रखने के लिए पंजाब पुलिस में कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

6 of 9
Harmanpreet Kaur
इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे कहा था कि वह हरभजन सिंह नहीं है, जो उसे डीएसपी का पद दिया जाए। यशविंद्र ने बताया कि वे नौकरी को लेकर सीएम से भी मिले थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

7 of 9
Harmanpreet Kaur
हरमप्रीत के पिता हरमंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि हरमन ने 2009 से देश का सम्मान बढ़ाना शुरू किया था। तब से कोई भी राजनैतिक दल या नेता न तो उनसे कभी मिलने पहुंचा और न ही किसी सरकार ने हरमनप्रीत को नौकरी दी। 

8 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : pti
 टीम इंडिया की यह तूफानी बल्लेबाज फिलहाल पश्चिमी रेलवे के अधीन कार्यरत है। यह नौकरी उन्हें सचिन तेंदुलकर की सिफारिश के बाद चार साल पहले मिली थी। राज्य सभा सांसद के तौर पर सचिन तेंदुलकर ने रेलवे मंत्रालय को हरमनप्रीत के मामले को लेकर पत्र लिखा था।
विज्ञापन

9 of 9
Harmanpreet Kaur
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरमनप्रीत कौर के आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम के लिये शानदार प्रदर्शन पर आज पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की. साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस में डीएसपी पद भी हरमनप्रीत को ऑफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें