फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से MTV रोडीज विनर श्वेता नहीं करना चाहती एक्टिंग

Mon, 24 Jul 2017 09:34 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
Shweta Mehta
रियलिटी शो ‘रोडीज’ की विनर रही हरियाणा की श्वेता मेहता एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाना चाहती हैं, इसके पीछे ये कारण है।
विज्ञापन

2 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
श्वेता मेहता फेमस रिएलटी शो 'एमटीवी-रोडीज' के वर्तमान सीजन की विजेता हैं लेकिन दूसरे प्रतियोगियों जहां अभिनय की तरफ मुड़ जाते हैं वहीं उन्हें अभिनय में कोई रूचि नहीं है।
विज्ञापन

3 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
श्वेता एमटीवी रोडीज राइजिंग के 14वें सीजन की विजेता हैं और उनका कहना है कि फिल्मों या धारावाहिक में जाने के बजाए वह कपड़े के अपने व्यवसाय में जाएंगी।

4 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
श्वेता ने बताया, ‘‘मैं रियलिटी शो करना चाहती हूं लेकिन निश्चित तौर पर मैं अभिनय के लिए इच्छुक नहीं हूं। मुझे दूसरे सपने भी पूरे करने हैं...आगे श्वेता ने बताया कि...
विज्ञापन

5 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
अभिनय से मुझे ज्यादा लोकप्रियता और धन मिल सकता है लेकिन मैं उसके लिए इच्छुक नहीं हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने कपड़े का व्यवसाय करना चाहती हूं और मैंने निवेशक भी ढूंढ लिए हैं। अगर यह चल गया तो अच्छा है क्योंकि मैं उसमें इच्छुक हूं।’’
विज्ञापन

6 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
बता दें, फतेहाबाद के डैफोडिल्स स्कूल से पढाई कर चुकी श्वेता मेहता शुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर थी लेकिन उनकी मंजिल कुछ और ही थी। एक दोस्त के साथ जिम जाने के बाद उन्होंने फिटनेस को ही अपना करियर बना लिया। 
विज्ञापन

7 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
इसी के चलते उन्होंने लगातार मेहनत की और फिटनेस की दुनिया एक के बाद एक कदम आगे बढ़ाती चली गई। फिटनेस की दुनिया में आने के बाद श्वेता को काफी छोटे कपड़े पहनने पड़ते थे जो उसके परिजनों को पसंद नहीं था। 

8 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
इसी के चलते उसके परिवार वालों ने श्वेता से बात करना बंद कर दिया था। उसे खर्चों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंगलोर में उसे बड़े घर से छोटे घर में शिफ्ट होना पड़ा। 

9 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
रूटीन के खर्च के लिए उसे टीवी और अन्य घरेलु सामान तक बेचने पड़े थे लेकिन मेहनत के दम पर श्वेता ने फिटनेस की दुनिया में नाम कमाया। इसके बाद परिजन भी उसके करीब हो गए। 

10 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
मूल रूप से फतेहाबाद की नहर कालोनी में रहने वाली श्वेता मेहता ने एमटीवी रोडीज के लिए चंडीगढ़ में हुए ऑडीशन में हिस्सा लिया था। इस ऑडीशन में जब उन्होंने एक टास्क के दौरान प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधे पर बिठाकर पुशअप किए तो ऑडीशन में मौजूद सभी जज हक्के-बक्के रह गए। 
विज्ञापन

11 of 11
रोडीज विनर श्वेता मेहता
रणविजय, हरभजन, करण कुंद्रा और खुद नेहा धूपिया ने इतनी शानदार परफार्मंेस के लिए श्वेता को गले लगाकर बधाई दी थी और उनको सेलेक्ट किया था। अपने ऑडीशन क्लियर होने के बाद ही फतेहाबाद की श्वेता मेहता ने फिल्म स्टार नेहा धूपिया की टीम को ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें