गुरदासपुर के बटाला में बंद दुकानें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर : किसानों ने किया हाईवे जाम
गुरदासपुर में सभी वर्गों के लोगों ने कारोबार ठप रख केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर हाईवे जाम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके। गुरदासपुर के परशुराम चौक, दीनानगर का झंडेचक बाईपास, धारीवाल बाईपास पर चक्का जाम किया गया। जिले में बस सेवा, ऑटो और दुकानें पूर्ण तौर पर बंद रहीं। कादियां, बहरामपुर, दीनानगर, धारीवाल, डेरा बाबा नानक में लोगों ने बाजार बंद रख शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। भारत बंद के आह्वान पर पठानकोट के विधायक अमित विज ने जिलेभर के समस्त व्यापारिक संगठनों के साथ गांधी चौक पर धरना दिया।