बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों की टीम पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मंगलवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में आईपीएल के हुए मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। किंंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा और कोलकाता नाइटराइडर्स की सह मालकिन जूही चावला मैच को देखने और अपनी अपनी टीमाें को हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
KXIP Vs KKR
दर्शकों को कोलकाता के दूसरे मालिक शाहरूख खान के पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन वह नहीं आए। मैच के दौरान प्रीति और जूही अपनी टीमाें के खिलाड़ियाें की ओर से लगाए जाने वाले छक्काें और विकेट लेने पर झूमती हुई नजर आई। होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन का यह आखिरी मैच रहा। टीम को सपोर्ट करने के लिए दर्शकाें का हुजूम इस मैच के लिए स्टेडियम पहुंचा। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
3 of 6
KXIP Vs KKR
मैक्सवेल ने जड़े गगनचुंबी छक्के
किंग्स के कप्तान मैक्सवैल की ताबड़तोड़ पारियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। मैक्सवैल ने लगातार दो गेंदों पर छक्के भी जड़े। हालांकि कुलदीप यादव की तीसरी गेंद पर वह बाउंड्री पर लपक लिए गए।
अमला की कमी खली
होम ग्राउंड पर गुजरात लायंस के खिलाफ शतक लगाने वाले हाशिम अमला की कमी लोगों को काफी खली। अमला और अन्य विस्फोटक खिलाड़ी डेविड मिलर टीम को साथ छोड़ कर अपने देश दक्षिण अफ्रीका चले गए। जिसके कारण मैच के दौरान किंग्स इलेवन शुरुआती ओवरों में सघंर्ष करते हुए नजर आई।
4 of 6
KXIP Vs KKR
लोकल ब्वॉय ने किया निराश
टीम के सलामी बल्लेबाज और लोकल ब्वॉय मनन वोहरा इस मैच में नही चल सके। इस मैच के लिए मनन को मौका दिया गया था, ताकि व अपनी घरेलू पिच पर टीम के लिए जल्दी से रन बटोर सके, लेकिन वह महज 25 रन ही बना सके। उन्होंने शुरू में मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर आक्रामक पारी खेलने की कोशिश तो की, लेकिन सफल नहीं हो सके। गेंद हुक करने के प्रयास मनन विकेट के पीछे लपक लिए गए।
विज्ञापन
5 of 6
KXIP Vs KKR
ऐना बनीं सुपर प्रशंसक
मैच के दौरान मैदान में उपस्थित दर्शकों से सुपर प्रशंसक के लिए तीन सवाल पूछे गए। मोहाली की रहने की ऐना से तीन सवाल पूछे गए। जिसका उन्होंने सभी जवाब दिया। इसके बाद उनको सुपर प्रशंसक का अवार्ड दिया गया।
दर्शकाें ने की वोटिंग
किंग्स हारे या जीते पंजाब के लोग हमेशा अपनी टीम कार उत्साह बढ़ाते हैं। मंगलवार को आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में खेले गए मुकाबले में देखने को मिला जब दर्शकों से टीम के लिए वोटिंग कराई गई तो उसमें किंग्स इलेवन पंजाब के पक्ष में 79 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की। जबकि कोलकाता के पक्ष में सिर्फ 21 प्रतिशत लोगों ने जीत की उम्मीदें जाहिर की। वहीं आईपीएल-10 की बात की जाए तो अभी तक सभी मुकाबलों में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है।