बहुचर्चित भीम टांक हत्याकांड को लेकर पंजाब बंद किया गया। इस दौरान अबोहर में फिर हिंसा हुई, लोगों ने ठेका फूंक दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
पंजाब बंद के दौरान अबोहर में फिर हिंसा, भीड़ ने ठेका फूंका
2 of 8
मामले में सीबीआई जांच शुरू कराने की मांग के चलते पंजाब बंद किया गया। इस दौरान अबोहर में कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए गुंडागर्दी दिखाई। गांव रामसरा के पास एक शराब का ठेका लूटकर उसमें आग लगा दी। शहर के एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र कार्यालय के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
पंजाब बंद के दौरान अबोहर में फिर हिंसा, भीड़ ने ठेका फूंका
3 of 8
इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर अस्पतालों में घुसकर मरीजों और डॉक्टरों से भी दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि पुलिस शहर भर में तैनात रही, लेकिन वह पूरी तरह से मूक दर्शक बनी रही।
पंजाब बंद के दौरान अबोहर में फिर हिंसा, भीड़ ने ठेका फूंका
4 of 8
उधर, फिरोजपुर में शहर और छावनी का बाजार बंद करवाया गया। यही नहीं कई लोगों ने नंगी तलवारें लहराईं। उसके बाद शहर और छावनी को जोड़ने वाले पुल पर बैठ कर धरना दिया। इस कारण यातायात काफी देर तक प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
पंजाब बंद के दौरान अबोहर में फिर हिंसा, भीड़ ने ठेका फूंका
5 of 8
भीम टांक हत्याकांड संघर्ष कमेटी ने बाजारों में बंद की सूचना सार्वजनिक करवा दी थी। सुबह होते ही जब कुछ दुकानदारों ने आंशिक रूप से अपनी दुकानें खोलीं तो एक भीड़ के रूप में आए लोगों में दुकानें पूरी तरह से बंद करवा दीं।
विज्ञापन
पंजाब बंद के दौरान अबोहर में फिर हिंसा, भीड़ ने ठेका फूंका
6 of 8
बंद के दौरान संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने बस स्टैंड पर दो घंटे तक जाम लगाया तथा भीम टांक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की। बंद के दौरान डीआईजी अमर सिंह चहल, डीएसपी वीरचंद, डीएसपी गुरभेज सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शहर में मौजूद रहा।
विज्ञापन
पंजाब बंद के दौरान अबोहर में फिर हिंसा, भीड़ ने ठेका फूंका
7 of 8
पंजाब बंद चलते अबोहर के निजी स्कूल और कालेजों ने सोमवार को ही छुट्टी का ऐलान कर दिया था, लेकिन कुछ सरकारी स्कूलों ने बंद के दौरान छुट्टी कर दी। इससे बच्चों के परिजनों में भारी रोष पाया गया।
पंजाब बंद के दौरान अबोहर में फिर हिंसा, भीड़ ने ठेका फूंका
8 of 8
लोगों का कहना था कि एक ओर जहां कुछ असामाजिक तत्व शहर में तोड़फोड़ तथा मारपीट कर रहे हैं ऐसे में सरकारी स्कूल के सैकड़ों बच्चों को सुनसान सड़कों पर छोड़ना किसी खतरे से खाली नहीं है। अभिभावकों का कहना था कि सरकारी स्कूलों को भी कल ही छुट्टी का ऐलान करना चाहिए था।