हुसैनीवाला बॉर्डर पर बीएसएफ और पुलिस ने एक अरब 10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी और तीन तस्कर गिरफ्तार किए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
बॉर्डर पर BSF ने पकड़ी 1 अरब 10 करोड़ की हेरोइन, 3 दबोचे
2 of 6
बीएसएफ और काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब पुलिस ने बार्डर से सटे सरहदी गांव गट्टी राजोके के पास यह संयुक्त आपरेशन किया। हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई थी और जीरकपुर व फिल्लौर के तस्करों को सप्लाई की जा रही थी। पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन पोस्ट सामेके पास से कंटीली तार में प्लास्टिक का पाइप डालकर भारतीय तस्करों तक पहुंचाई थी।
विज्ञापन
बॉर्डर पर BSF ने पकड़ी 1 अरब 10 करोड़ की हेरोइन, 3 दबोचे
3 of 6
फिरोजपुर के प्रभारी यादविंदर सिंह ने नवा बारेके चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। वहां उन्हें सूचना मिली कि तस्कर हरभजन सिंह उर्फ राणा पुत्र लाल सिंह वासी गांव निहाला किलचा थाना सदर फिरोजपुर के संबंध पाकिस्तानी तस्करों के साथ है और कई बार कंटीली तार में प्लास्टिक का पाइप डालकर हेरोइन की तस्करी कर चुका है। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे तस्करों को सप्लाई करता है।
बॉर्डर पर BSF ने पकड़ी 1 अरब 10 करोड़ की हेरोइन, 3 दबोचे
4 of 6
पंजाब पुलिस के डीआईजी अमर सिंह चाहल, बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आरके थापा व एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि थाना सदर 21 दिसंबर की रात को भी पाकिस्तान से इसके पास हेरोइन की खेप आने वाली है। पंजाब पुलिस ने बीएसएफ से तालमेल कर संयुक्त आपरेशन किया।
विज्ञापन
बॉर्डर पर BSF ने पकड़ी 1 अरब 10 करोड़ की हेरोइन, 3 दबोचे
5 of 6
बीएसएफ के डीसीजी एसएन दुबे व इंस्पेक्टर मेहर सिंह के साथ मिलकर सरहदी गांव गट्टी राजोके में नाकाबंदी की और तस्कर हरभजन सिंह को वहां पर पकड़ लिया। उसके पास प्लास्टिक का बैग था जिसमें हेरोइन के 22 पैकेट थे। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक अरब दस करोड़ रुपये बनती है।
बॉर्डर पर BSF ने पकड़ी 1 अरब 10 करोड़ की हेरोइन, 3 दबोचे
6 of 6
एसएसपी मान ने बताया कि हरभजन से पूछताछ में पता चला कि हेरोइन जीरकपुर से आए तस्कर ऋषि बाबर पुत्र शमशेर सिंह व सौरव पुत्र राकेश कुमार वासी फिल्लौर जिला जालंधर को सप्लाई करनी है। वे उसका इंतजार किले वाला चौक पर कर रहे हैं। पुलिस ने वहां पर छापामारी की तो उक्त दोनों तस्करों के पास से 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।