फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पंजाब के वो TOP 10 चर्चित चेहरे जो चुनाव हार गए

Sun, 12 Mar 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
Punjab election - फोटो : File Photo
शिअद-भाजपा गठबंधन को जनता ने तीसरी बार सत्ता में लौटने का मौका नहीं दिया। देखिए वो चर्चित चेहरे जिनकी हार ने सबसे ज्यादा चौंकाया...
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : File Photo
टाप टेन चर्चित चेहरे जो चुनाव हार गए

- सुनील जाखड़ (कांग्रेस)
- सीमा कुमारी (भाजपा)
- तोता सिंह (शिअद)
- सुरजीत ज्याणी (भाजपा)
- केडी भंडारी (भाजपा)
- अश्विनी शर्मा (भाजपा)
- तरुण चुघ (भाजपा)
- राजिंदर कौर भट्टल (कांग्रेस)
- भगवंत मान (आप)
- तीक्ष्ण सूद (भाजपा)
विज्ञापन

3 of 11
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
टाप टेन चर्चित चेहरे जो जीत गए

- प्रकाश सिंह बादल (शिअद)
- सुखबीर सिंह बादल (शिअद)
- कैप्टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस)
- परगट सिंह (कांग्रेस)
- नवजोत सिंह सिद्धू (कांग्रेस)
- बिक्रम मजीठिया (शिअद)
- परमिंदर सिंह ढींढसा (शिअद)
- सुखपाल खेहरा (आप)
- कंवर संधू (आप)
- एसएस फुलका (आप)

4 of 11
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
लंबी : कैप्टन से ऊपर ही रहा बाबा बादल का कद
लंबी की जनता ने निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की लाज रख ली है। बादल का यहां से यह अंतिम चुनाव माना जा रहा है। लंबी में होने वाली रैलियों में भी बादल ने यहां की जनता से भावुक अपील की थी। उनके मुकाबले आप से जरनैल सिंह और कांग्रेस से कैप्टन अमरिंदर सिंह यहां मुकाबले में थे। बादल ने इस सीट पर लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : फाइल फोटो
अबोहर : कांग्रेस की लहर में भी पिछड़े जाखड़
अबोहर से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को इस बार शिकस्त मिली है। भाजपा के अरुण नारंग ने यहां से जीत हासिल की है। जाखड़ कांग्रेस के धाकड़ नेताओं में से एक हैं और उनकी जीत को लेकर कांग्रेसी भी आश्वस्त थे।
विज्ञापन

6 of 11
Bikram Singh Majithia - फोटो : File Photo
मजीठा : ड्रग के विपक्षी घेरे से निकल गए मजीठिया
आम आदमी पार्टी ने सूबे में ड्रग का मुद्दा उठाते हुए मजीठा सीट पर जिस तरह शिअद के विक्रम सिंह मजीठिया को घेरने की कोशिश की थी, वह सफल नहीं हुई और मजीठिया ने 22 हजार से अधिक मताें से जीत हासिल कर विरोधियों का मुंह बंद कर दिया। इस सीट पर मजीठिया को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही चुनौती दी थी।
विज्ञापन

7 of 11
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
जलालाबाद : भगवंत मान पर भारी पड़े सुखबीर
शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को इस सीट पर आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता व सांसद भगवंत मान ने कड़ी चुनौती दी। सुखबीर को  75271 वोट मिले जबकि मान ने 56771 वोट हासिल किए। इस तरह सुखबीर की जीत का अंतर 18500 वोट का रहा। कांग्रेस के रवनीत बिट्टू को इस सीट पर 31539 वोट मिले।

 

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
पटियाला : कैप्टन ने जनरल को दी मात
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बार अपनी इस परंपरागत सीट के अलावा लंबी में प्रकाश सिंह बादल को भी चुनौती दी। लंबी में तो वे बादल से हार गए, लेकिन पटियाला सीट पर उन्होंने 44366 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 60602 वोट मिले। इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के बलबीर सिंह को 16236 वोट मिले। खास बात यह रही कि शिअद की ओर से कैप्टन के मुकाबले चुनाव मैदान में उतारे गए रिटायर्ड जनरल जेजे सिंह को मात्र 9950 वोट ही मिले और वे तीसरे स्थान पर पिछड़ गए।

 

9 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
अमृतसर ईस्ट : भाजपा से निकल कांग्रेस में ठोकी ताली
इस बार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू काफी चर्चा में रहे। वह भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ने में असफल रहे तो उनके राजनीतिक कैरियर पर भी सवाल उठाए गए। आखिर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और अमृतसर ईस्ट सीट पर 42809 वोट के अंतर से भाजपा के राजेश हनी (17668) और आप के सरबजोत धनजल (14715) को मात दी। सिद्धू ने जिस अंतर से यह जीत हासिल की है, उससे यह साफ हो गया है कि जनता में वे अपनी व्यक्तिगत पहचान रखते हैं, न कि किसी पार्टी के नेता के रूप में।

 

10 of 11
पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह - फोटो : ‌file photo
जालंधर सेंट्रल : परगट की ईमानदार छवि को मिला समर्थन
भारतीय हाकी का जाना-माना नाम परगट सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिला। बैंस बंधुओं की लोक इंसाफ पार्टी के आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के बाद उनसे अलग हुए परगट सिंह ने 27681 वोट के अंतर से शिअद के सरबजीत मक्कड़ (24270) को मात दी। दरअसल, इस पूरे चुनाव के दौरान परगट सिंह एक बार भी राजनीतिज्ञ के रूप में दिखाई नहीं दिए। उनकी यह जीत जनता के बीच उनकी साफ सुथरी छवि की जीत कही जा सकती है।

 
विज्ञापन

11 of 11
रजिंदर कौर भट्ठल - फोटो : फाइल फोटो
लहरा : परमिंदर ढींढसा ने भट्टल को दी शिकस्त
वर्ष 2012 के चुनाव में सुनाम से शिअद के टिकट पर जीते परमिंदर सिंह ढींढसा इस बार लहरा सीट पर भी 26815 वोट के अंतर से शानदार जीत हासिल करने में सफल रहे। इन चुनावों में भले ही शिअद का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह की अविवादित छवि ने उन्हें लहरा में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्टल (38735) को हराने में मदद की। परमिंदर को इस सीट पर 65550 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें