फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

Fri, 13 Mar 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। अभिभाषण शुरू होने से पहले ही कांग्रेसी विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

2 of 8
राज्यपाल ने अभी बोलना शुरू भी नहीं किया था कि सीएलपी नेता सुनील जाखड़ बोलने लगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्यपाल का यहां आने पर स्वागत करती है, लेकिन उनकी कुछ मजबूरियां हैं जिनकी वजह से वे अभिभाषण का बायकॉट कर रहे हैं। पिछले सदन में विपक्ष इसी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। लेकिन अब हालात उससे भी बदतर हो गए हैं। इसलिए वह अभिभाषण का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

3 of 8
ड्रग्स के मुद्दे पर कांग्रेस के बॉयकाट के बीच सोलंकी ने लंबित मुद्दों के आने वाले समय में हल होने की उम्मीद जताई, वहीं पंजाब को विभिन्न प्रोजेक्ट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की तारीफ करते हुए सशक्त संघीय ढांचे की वकालत की।

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

4 of 8
अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र भी किया। राज्यपाल ने अपनी बात केंद्र में नई सरकार के गठन को देश में असल संघीय ढांचे की स्थापना और आर्थिक सुधारों व विकास के नए क्रम की शुरुआत करार देते हुए पंजाब में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर जनता को बधाई दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

5 of 8
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आते उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल।
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

6 of 8
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आते कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत मजीठिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

7 of 8
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आते कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका।
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजाब का बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा

8 of 8
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आते कैबिनेट मंत्री तोता सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें