फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में एयर स्ट्राइक पर शहीद के पिता बोले, 'आज महसूस कर रहा हूं, बेटे की शहादत बेकार नहीं गई'

Wed, 27 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
शहीद मनिंदर सिंह
आतंक के खिलाफ वायुसेना की एयर स्ट्राइक से देश में खुशी का माहौल है। भारत ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया। पुलवामा हमले में शहीद जवानों में से 4 जवान पंजाब के थे। इन्हीं में से एक दीनानगर निवासी कांस्टेबल मनिंदर सिंह भी थे।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद मनिंदर सिंह
शहीद मनिंदर के पिता सतपाल अत्री ने वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई पर कहा कि 12 दिन से देश पाक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा था, क्योंकि कायरों ने बेटे पर पीठ पीछे वार किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मंगलवार को सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से पीओके पर जो गोलाबारी की गई है, सही मायनों में आज उनके कलेजे को ठंडक पहुंची है और आज वह महसूस कर हे हैं कि उनके बेटे की शहादत बेकार नहीं गई। शहीद मनिंदर की बहन शबनम व भाई लखवीश सिंह ने कहा कि वायुसेना की ओर से आतंकी ठिकानों पर की गई बमबारी से पुलवामा हमले के 40 शहीद के परिवारों समेत देश के अन्य शहीद परिवारों के जख्मों पर मरहम लगा है। 

4 of 5
शहीद मनिंदर सिंह के परिजन
उन्होंने कहा कि आतंक के आका पाकिस्तान को अब एहसास होगा कि भारत बेशक शांतिप्रिय देश है, मगर जो भी दुश्मन हमारे देश की एकता व अखंडता को भंग करने की जुर्रत करेगा, उसको ऐसा ही जवाब मिलेगा। आज उन्हें भाई को खोने के दुख के साथ-साथ उनकी शहादत पर गर्व हो रहा है। सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई पर उन्हें खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के परिवार के साथ लगाए जयघोष के नारे

5 of 5
वहीं मंगलवार को वायुसेना की कार्रवाई के बाद शहीद परिवार व शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के सदस्य शहीद मनिंदर सिंह के घर पहुंचे और शहीद के परिवार के साथ भारतीय वायुसेना जिंदाबाद के जयघोष के नारे लगाए। परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने कहा कि सारा देश भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम कर रहा है। इस अवसर पर कई वीर सपूतों के परिजन मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें