फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम इमरान खान को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करारा जवाब, ट्वीट कर बताया मसूद अजहर का पता

Wed, 20 Feb 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
इमरान खान को कैप्टन का जवाब
पुलवामा आतंकी हमले पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की सफाई का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करारा जवाब दिया है साथ ही उन्होंने मसूद अजहर का पता भी बताया, जानिए क्या बोले।

 
विज्ञापन

2 of 6
अमरिंदर सिंह
इमरान खान के बयान के जवाब में सीएम ने एक ट्वीट किया कि इमरान खान, जैश-ए मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर बहावलपुर में बैठा हुआ है और आईएसआई की सहायता से हमलों की साजिशें रचता है। जाओ, जाकर उसको वहां से उठा लाओ। अगर ऐसा नहीं कर सकते, तो हमें बताओ हम आपके लिए इसको अंजाम देकर दिखाएंगे। वैसे 26/11 के मुंबई हमलों के सबूतों का आप ने क्या किया था। बातचीत का समय आ गया है। इमरान का बयान पुलवामा हमले के बाद उठे सवाल के बाद अपने पक्ष में किए बचाव को दिखाता है।
 


 
विज्ञापन

3 of 6
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
कैप्टन ने कहा कि क्या पाकिस्तान का पीएम यह चाहता है कि भारत सैनिकों की लाशें वहां भेजे। इमरान कौन से सबूतों की बात करता है, क्या हमें वहां लाशें ले जानी चाहिए। उन आतंकियों की भी, जिन्हें आर्मी ने मार गिराया है। क्या इमरान खान उन्हें पहचानेगा कि यह उन्हीं के लोग हैं। सीएम ने आगे कि मसूद अजहर पाकिस्तान में बैठा है और वहीं से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। इस बारे में सब जानते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि अगर अब हमारा कोई जवान शहीद हुआ, तो हम पाकिस्तान के दो जवान मारेंगे। एक यही भाषा है, जो वह देश समझता है। हम पहले ही कह चुके हैं कि दुश्मनों के खिलाफ केंद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, उसमें हम कदम से कदम मिलाकर साथ रहेंगे।
 


 

4 of 6
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन ने कहा कि हर रोज भारतीय सैनिकों को सरहद पर मारा जा रहा है। उनकी हत्याएं कौन करवा रहा है। इस बात को सारी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान, कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में क्या कुछ करवा रहा है। कैप्टन ने कहा कि 26/11 के हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था और इस बारे में भारत ने सारे सबूत भी दिए लेकिन पाकिस्तान ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजासांसी के निरंकारी भवन पर हुए हमले में पाकिस्तान के ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था।  कैप्टन ने ट्वीट किया कि अब इमरान खान को कैसे सबूत चाहिए। जैश सरगना मसूद अजहर का पता बता दिया है, जाकर पकड़ लें उसे। क्या पाक पीएम तब मानेंगे जब हम उन्हें हमारी सेना द्वारा मारे गए आतंकियों की तस्वीरें दिखाएंगे। ये किस तरह का बयान है, पूरी दुनिया सच जानती है।
 


 
विज्ञापन

5 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
आईएसआई की बदौलत पीएम की कुर्सी पर बैठा है इमरान
कैप्टन ने कहा कि इमरान खान पीएम की कुर्सी पर आईएसआई की बदौलत बैठा है, जिस कारण उससे और किसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं रखी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि इमरान खान अपने फौज प्रमुख जनरल बाजवा के साथ मिलकर भारतीय सैनिकों व मासूम लोगों की हत्याएं करवा रहा है। भारत इसे और सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर पाक हमारे एक सैनिक को मारता है, तो हमें उनके दो मारने चाहिए।  कैप्टन ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए कहा था कि हमारे 42 जवान मारे तो बदले में हम 82 को मौत के घाट उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ani
सर्जिकल स्ट्राइक एक रास्ता हो सकता है
कैप्टन ने जोर देकर कहा कि भारत को अपने सैनिकों की हत्याओं का बदला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक एक रास्ता हो सकता है लेकिन यह फैसला केंद्र सरकार को करना है कि कौन सी जवाबी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह युद्ध के हक में नहीं हैं। बता दें कि इमरान खान ने प्रेस कांफ्रेंस करके पुलवामा में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि भारत सुबूत दे, तो हम इस हमले के दोषियो के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें