फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड बनवाना है, तो बड़े काम आएगी ये जानकारी, कहीं मौका छूट जा जाए...अप्लाई करें

Wed, 20 Feb 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
वोटर कार्ड
लोकसभा चुनाव 2019 सिर पर हैं। अगर आपको भी वोटर कार्ड बनवाना है, तो ये जानकारी बड़े काम आएगी। 5 क्लिक करके पढ़ें और जल्दी अप्लाई करें, कहीं मौका छूट न जाए देखिए।
विज्ञापन

2 of 5
voter card
आपके पास वोटर आईडी कार्ड बनवाने का मौका है। यही नहीं आवेदन प्रक्रिया से लेकर कार्ड बन जाने तक का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। जिला निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार वोटर कार्ड के स्टेटस को देखने की सुविधा चंडीगढ़ के 43 ई-संपर्क केंद्रों पर दी है। सभी संपर्क केंद्रों को निर्वाचन आयोग की वोटर वेबसाइट से सीधे जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
वोटर आईडी कार्ड
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस अर्जुन शर्मा ने बताया कि शहर में पहली बार ई-संपर्क केंद्रों पर यह सुविधा दी जा रही है। इन केंद्रों को मतदाता पंजीकरण सेंटर बनाया गया है। घर बैठे आवेदन कर सकते हैं या जिला निर्वाचन दफ्तर से फार्म लेकर जमा कर सकते हैं। वोटर कार्ड में यदि कोई गलती है तो उसे भी दुरुस्त कराया जा सकता है। पता बदल गया है, तो वह भी अपडेट करा सकते हैं।

4 of 5
voter card new
इन जरूरत के लिए भरें फार्म
फार्म 6- नए वोटर बनने के लिए और किसी अन्य पोलिंग स्टेशन में नाम स्थानांतरित कराने के लिए। फार्म 7- किसी वोटर का नाम शामिल होने पर आपत्ति और नाम हटाने के लिए। फार्म 8- मतदाता सूची की किसी गलती को ठीक कराने और फोटो शामिल कराने के लिए। फार्म 8 ए- पोलिंग बूथ बदलने के लिए। फार्म 6 ए- विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Voter ID Card
कार्ड के लिए पात्रता
भारतीय नागरिक हो और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में निवास करता हो। 1 जनवरी, 2019 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

ये दस्तावेज लगाने होगे
संबंधित फार्म पर अपने आवेदन पत्र के साथ फोटो, पता और जन्म तिथि का प्रमाण लगाना होगा।

यहां मिलेगा आवेदन फार्म
सभी फार्म निर्वाचन दफ्तर या मतदाता पंजीकरण केंद्र से ले सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें