फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर विभूति की पत्नी का इस जगह से खास कनेक्शन, प्रोफेसर बोले- वो हार मानने वाली नहीं है

Wed, 20 Feb 2019 09:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
martyr major vibhuti wife
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर विभूति की पत्नी निकिता का इस जगह से खास कनेक्शन है। यहां से उन्हें फोन करके सांत्वना दी गई और फिर एक बड़ा बयान भी दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
martyr major vibhuti - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शहीद जवान देहरादून निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमबीए की है। यूबीएस के प्रोफेसर एवं डीसीडीसी संजय कौशिक व पीयू ने भी शहादत पर दुख जताया है। प्रो. संजय कौशिक ने निकिता को फोन करके सांत्वना देते हुए दुख जताया।
विज्ञापन

3 of 7
martyr major vibhuti
प्रो. कौशिक कहते हैं कि निकिता बहादुर हैं, वह किसी कीमत पर हार नहीं मानेगी। उन पर सभी को गर्व है। निकिता ने वर्ष 2017 में यूबीएस से एमबीए किया है। वह होशियार छात्रा रही हैं। उसमें खुद भी सेना का जैसा जज्बा है। वह इस समय टीसीएस कंपनी में बड़े पद पर काम कर रही हैं और देश भर की लड़कियों के लिए मार्गदर्शक भी।

 

4 of 7
martyr major vibhuti wife
प्रो. कौशिक कहते हैं कि यूनिवर्सिटी में होने वाली हर गतिविधि में वह बढ़ चढ़कर भाग लेती रही हैं। बहुत कम ही ऐसी बहादुर लड़कियां होती हैं। पति की शहादत की खबर से लेकर अंतिम संस्कार तक निकिता ने जिस तरह के हौंसले और हिम्मत का परिचय दिया है, वह किसी मिसाल से कम नहीं है। मुझे निकिता पर गर्व है।
विज्ञापन

5 of 7
martyr major vibhuti
निकिता कश्मीरी पंडित हैं और उनका मायका दिल्ली में है। सोमवार को जब उन्हें पति की शहादत की खबर मिली, तब भी वह ट्रेन में देहरादून से दिल्ली जा रही थी। इसके बाद शाम को निकिता देहरादून पहुंची और अपनी सास सरोज देवी को संभाला। सरोज देवी दिल की मरीज हैं।
विज्ञापन

6 of 7
martyr major vibhuti - फोटो : अमर उजाला
पति को अंतिम विदाई देते हुए निकिता ने कहा कि मैं सभी से निवेदन करती हूं कि वे सहानुभूति न रखें, बल्कि बहुत मजबूत बनें, क्योंकि यह वीर हमारे यहां खड़े किसी भी व्यक्ति की तुलना में बहुत बड़ा है। मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मैं आपकी पत्नी हूं। मेरा पति वीर है। मेरा ही नहीं बल्कि पूरे देश का हीरो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
martyr major vibhuti wife
निकिता का यह वीर रूप देखकर आसपास खड़े लोगों की आंखों में आंसू आ गए। मंगलवार को घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई तो हजारों की संख्या में लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मीलों तक साथ चले। हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें