अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग में आतंकी हमले का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हमले के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है, जानिए किसने की?
विज्ञापन
2 of 5
अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर आवाज-ए-हिंदुस्तान व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की।
विज्ञापन
3 of 5
अमरनाथ यात्रा
शांडिल्य ने एडवोकेट निवेदिता शर्मा एवं अभिनय शर्मा के माध्यम से दायर याचिका में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा अमरनाथ श्राइन बोर्ड से गृह मंत्रालय को दिए जाने की अपील की।
4 of 5
Amarnath yatra
शांडिल्य ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की सूचना आईबी ने पहले ही दे दी थी, इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर व केंद्र सरकार गंभीर नहीं थी। शांडिल्य ने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा की सुरक्षा को लेकर बुरी तरह फेल हुआ है।
शांडिल्य ने कहा कि यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार को सौंपा जाए। हमला हिदुओं में आतंक फैलाने के लिए किया गया है। अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के बाद हिंदू-मुसलमानों में तनाव पैदा हुआ है और जो देश की एकता और अखंडता के लिए अच्छे संकेत नहीं है।