फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो 'दीवाने', एक ने मैदान में घुसकर विराट कोहली को गले लगाया, दूसरे ने कैच पकड़कर जीते एक लाख

Sun, 14 Apr 2019 03:22 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेट के फैन
क्रिकेट और क्रिकेटरों के प्रति लोगों के जुनून का आलम इन दो दीवानों को देखकर लगा सकते हैं। इन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया, तस्वीरों में जानिए मामला।
विज्ञापन

2 of 5
क्रिकेट के फैन
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पंजाब और बैंगलोर की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान जहां एक प्रशंसक मैदान में घुस गया वहीं, दूसरे ने कैच पकड़कर एक लाख रुपये का इनाम जीत लिया। बैंगलोर टीम की बल्लेबाजी के दौरान एक प्रशंसक मैदान में घुस गया और उसने बल्लेबाजी कर रहे कप्तान विराट कोहली के गले लग गया। कोहली ने भी उसे गले लगाया और इसके बाद सुरक्षाकर्मी और पुलिस युवक को बाहर ले गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिकेट के फैन
उधर, 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस गेल ने जब सिक्स जड़ा तो दर्शक दीर्घा में बैठे मोहाली के विवेक ने एक हाथ से कैच लपक लिया। कैच लपकने के बाद विवेक को 1 लाख रुपये का इनाम दिया गया। विवेक मोहाली के एक स्कूल में पढ़ते हैं और शनिवार को मैच देखने के लिए दोस्तों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे। पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए, और आरसीबी ने 19.2 ओवर में 2 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

4 of 5
क्रिकेट के फैन
मैच देखने के लिए पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। स्टेडियम में 28 हजार दर्शकों की क्षमता है, लेकिन इस बार दर्शक ज्यादा थे। स्टेडियम के सभी स्टैंड भरे थे, इसलिए क्रिकेट प्रशंसक गलियारों में खड़े होकर मुकाबले का आनंद ले रहे थे। मैच के आधे समय तक लोग बाहर से स्टेडियम के अंदर एंट्री के लिए लंबी लाइनों में लगे नजर आए। दर्शक इतने ज्यादा थे कि उन्हें अंदर एंट्री देने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेट के फैन
मैच से पहले जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल पूरे होने पर शहीदों को पीसीए स्टेडियम मोहाली में श्रद्धांजलि भी दी गई। इसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले मैदान में पहुंचे। सभी खिलाड़ियों सहित स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी अपनी सीटों से खड़े होकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। क्रिकेट प्रेमियों ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें