पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में कोड ऑफ कंडक्ट की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव में पहले वोट पाने के लिए छात्र नेताओं ने नए स्टूडेंट को रिझाने की हर संभव कोशिश शुरू कर दी है। कसौली की सैर से लेकर मूवी और डिस्को की टिकटें स्टूडेंट्स को बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
पीयू में वोट के लिए चुनावी कैंपेन, देखिए झलकियां
2 of 6
रविवार दोपहर करीब 1 बजे पीयू के गेट नंबर 3 के बाहर टूरिस्ट बसों में स्टूडेंट को भरकर कसौली टूर पर ले जाया गया। जबकि, कुछ ही दूर पर ही पुलिस कर्मचारी और पीयू सिक्योरिटी गार्ड यह सब देखते रहे।
विज्ञापन
पीयू में वोट के लिए चुनावी कैंपेन, देखिए झलकियां
3 of 6
पीयू प्रशासन ने चुनाव तक कैंपस में आउटसाइडर की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। लेकिन, रविवार को भी एनएसयूआई, सोपू और पुसू के कई पुराने छात्र नेता सरेआम कैंपस और स्टूडेंट सेंटर पर चुनावी रणनीति बनाते देखे गए।
पीयू में वोट के लिए चुनावी कैंपेन, देखिए झलकियां
4 of 6
2013 में पहली बार में ही छात्र काउंसिल चुनाव में जीत हासिल कर रिकार्ड बनाने वाली नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन कर अन्य संगठनों के लिए चेतावनी पेश कर दी है।
विज्ञापन
पीयू में वोट के लिए चुनावी कैंपेन, देखिए झलकियां
5 of 6
उध्ार पीयू प्रशासन ने चुनाव प्रचार के दौरान छात्र संगठनों में हिंसक वारदातों को रोकने के लिए नया तरीका अपनाया है। रविवार को सभी छात्र संगठनों के साथ बैठक डीएसडब्ल्यू ने पीयू मेन कैंपस और साउथ कैंपस स्थित यूआईईटी के लिए अलग-अलग समय अलॉट किया है।
पीयू प्रशासन ने चुनाव में उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आने के बाद छात्र नेताओं को टेंट लगाने की अनुमति दे दी है। इस बार टेंट लगाने के लिए जगह में कटौती कर दी है। रविवार देर शाम को 3 नंबर हॉस्टल के सामने टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया गया।