फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी 'लीला' देखिए, पहले चाहती थी पति को जेल हो, अब कहती उनसे मेल हो

Fri, 12 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 6
wife protest
वूमेल सेल में पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दी। ससुरालपक्ष को क्लीन चिट मिल गई, पति जमानत पर है। इधर, पत्नी का प्यार फिर जाग गया है।
विज्ञापन

2 of 6
wife protest
मामला, लुधियाना का है। ससुराल पक्ष से अनबन के बाद विवाहिता ने अब फिर से पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। विवाहिता किसी तरह दुर्गापुरी, हैबोवाल स्थित घर में दाखिल हुई परंतु ससुराल पक्ष के सभी लोग घर को ताले लगा कर पहले ही जा चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
wife protest
विवाहिता के पक्ष में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की है। धरना प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय धर्म मिशन के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि 2013 में महिला की शादी दुर्गापुरी हैबोवाल के रहने वाले सोढी परिवार में हुई।

4 of 6
wife protest
शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। जिसके बाद विवाहिता मायके में आकर रहने लगी। कोर्ट केस व थाना वुमेन में कई महीनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
wife protest
वहीं पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति के साथ घर बसाना चाहती है, परंतु ससुराल पक्ष के लोग घर को ताला लगा कर चले गए हैं। स्पष्ट है कि ससुराल वाले उसका घर बसने नहीं देना चाहते है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है कि उसे ससुराल में रहने के लिए सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
wife protest
वहीं ससुराल पक्ष की ओर से ससुर विजय सोढी ने कहा कि उसकी बहू की ओर से थाना वुमेन व अदालत में शिकायत दी गई है। इंक्वायरी के बाद पुलिस ने उसे (विजय सोढी व उसकी पत्नी) को कलीन चिट दे दी है। जबकि उसके बेटे करन सोढी के खिलाफ केस दर्ज है। उसका बेटा जमानत पर बाहर है। उसका बेटा गुडग़ांव में नौकरी करता है। दुर्गापुरी स्थित जिस घर में वह अपनी पत्नी के साथ रहता है और वह घर भी किराए का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें