फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS नेता को देखने पहुँचे बादल, हमले पर आई बड़ी प्रतिक्रियाएं

Wed, 10 Aug 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 9
CM Badal Visit DMC Ludhiana - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पंजाब प्रांत के सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर जालंधर में हुए जानलेवा हमले से पूरे देश के स्वयं सेवकों में भारी रोष है। इस हमले के बाद समाज से तीव्र प्रतिक्रियाएं आई हैं। देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपा मांगपत्र

2 of 9
rss leaders abohar - फोटो : amar ujala
अबोहर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिष्टमंडल ने विभाग संघ चालक फकीर चंद गोयल की अगुवाई में तहसीलदार जसपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने सरकार से स्वयं हस्तक्षेप करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है। 

 
विज्ञापन

गगनेजा के हमलावरों को पकड़ने की मांग

3 of 9
rss leader attack case - फोटो : amar ujala
पठानकोट में गगनेजा पर हमला करने वालों को तत्काल पकड़ने की मांग की गई है। सोमवार को विभाग संघ चालक रमेश, जिला संघ चालक प्रेम डोगरा के नेतृत्व में आरएसएस व भाजपा के वरिष्ठ नेता डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार से मिले और उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

 

हमले के विरोध में एडीसी को सौंपा ज्ञापन

4 of 9
rss leader attack case - फोटो : amar ujala
फगवाड़ा में सियासी और धार्मिक हिंदू संगठनों ने गोल चौक से रोष मार्च निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम एक ज्ञापन एडीसी फगवाड़ा इकबाल सिंह संधू को सौंपकर हमले के आरोपियों को काबू करने की मांग की गई।

 
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल ने की गगनेजा पर हमले की निंदा 

5 of 9
rss leader attack case - फोटो : amar ujala
कपूरथला में विहिप और बजरंग दल पंजाब प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नरेश पंडित के नेतृत्व में एक बैठक कर हमले की निंदा की। वहीं आरएसएस कपूरथला के जिला संघचालक बलविंदर सिंह और प्रांत गो सेवा प्रमुख सुभाष मकरंदी के नेतृत्व में आरएसएस के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के नाम डीसी जसकिरण सिंह को ज्ञापन सौंपा। 
 
 
विज्ञापन

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने हमले की निंदा की

6 of 9
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
अमृतसर में मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच की जाए। मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
 
 
विज्ञापन

‘हिंदू नेताओं को टारगेट कर गोलियां मारी जा रहीं’ 

7 of 9
rss leader attack case - फोटो : amar ujala
जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता और शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद फिर से अपने पैर पसारने लगा हैं। क्योंकि अकाली-भाजपा के शासन में हिंदू नेताओं को टारगेट कर गोलियां मारी जा रही हैं। 

गगनेजा के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन और प्रार्थना 

8 of 9
rss leader attack case cm badal - फोटो : amar ujala
जालंधर में जगदीश गगनेजा के जल्द स्वस्थ होने को लेकर लांबड़ा की गोविंद धाम गोशाला में हवन करवाया गया। यज्ञ में आहुतियां डाल सभी भाजपाइयों ने गगनेजा के जल्द से स्वास्थ्य होनी की मंगल कामना की। भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने हमले को राज्य की शांति और भाईचारे को भंग करने का कुसंगित प्रयास बताया है। राठौर ने जगदीश गगनेजा के जल्द स्वस्थ और दीर्घायु होनी की भी प्रार्थना की।
विज्ञापन

आरएसएस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

9 of 9
rss leader attack case hawan - फोटो : amar ujala
लुधियाना में हमले पर विभिन्न संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। सोमवार को संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी रवि भगत को ज्ञापन सौंपा। संघ दफ्तर से सभी सदस्य मिनी सचिवाल पहुंचे। वहां पर डीसी को ज्ञापन दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें