फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

Thu, 08 Jan 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख संगठनों ने बुधवार को प्रदेशभर में रोष मार्च निकालकर डीसी दफ्तरों के आगे जमकर नारेबाजी की। जालंधर में गुरुनानक मिशन च्रौक पर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ प्रर्दशन भी किया गया। सिख तालमेल कमेटी व अन्य सिख संगठनों के इस रोष मार्च में नौजवानों ने काली पट्टियां बांध कर व हाथ में तख्तियां उठाई हुई थी।
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

2 of 7
बरनाला में सिख संगठनों ने दो घंटे तक नारेबाजी की। धरने में गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह मंडेर, दर्शन सिंह भूरे, सिकंदर सिंह, मनजीत सिंह संघेड़ा आदि मौजूद थे। मोगा में भी सिख समुदाय ने हाथों में काली झंडियां पकड़कर गांवों में मोटरसाइकिलों, जीपों व ट्रालियां पर रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च मोगा से सुबह 10 बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

3 of 7
जिला सचिवालय आगे भूख हड़ताल पर बैठे सिख जत्थेबंदी नेताओं के पास पहुंचा और मोगा-फिरोजपुर मार्ग पर तकरीबन दो घंटे चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बंदी सिंहों की पक्की रिहाई के लिए जिला प्रशासन को मांगपत्र भी दिया गया। बठिंडा में भी सिख जत्थेबंदियों ने तलवंडी से बठिंडा तक रोष मार्च निकाला।

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

4 of 7
इसकी अगुवाई सिख जत्थेबंदी के नेता पंथप्रीत सिंह खालसा और परमिंदर सिंह बालियांवाली ने की। फतेहगढ़ साहिब में शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा और करनैल सिंह पंजोली के नेतृत्व में गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब से पैदल रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

5 of 7
बटाला में गुरुद्वारा सत्करतारियां साहिब से रोष मार्च शुरू हुआ। ज्ञानी दविंदर सिंह के  नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब से कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली झंडिया लेकर रोष व्यक्त किया। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि सजा पूरी कर चुके सिखों को रिहा किया जाए। माहिलपुर (होशियारपुर) के सिख संगठनों ने करीब 15 मिनट तक मुख्य मार्ग चंडीगढ़-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम करके अपना रोष जाहिर किया और नायब तहसीलदार लखविंदर पाल सिंह गिल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

6 of 7
कपूरथला में विभिन्न संगठनों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए डीसी डीएस मांगट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गुरपाल सिंह बावा, सुरजीत कौर पड्डा, डॉ. सुरजीत सिंह खुसरोपुर, हरनेक सिंह नेकी, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, बीबी राजिंदर कौर, सुखविंदर कौर व चरणजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

7 of 7
लुधियाना में सिख जत्थेबंदियों ने डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीसी रजत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। विदित रहे कि 55 दिनों से सात कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर गुरबख्श सिंह खालसा हरियाणा में मरणव्रत पर बैठे हुए हैं। पटियाला में सिख जत्थेबंदियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी व डीसी को ज्ञापन भी दिया गया। मालेरकोटला (संगरूर) में भी सिख जत्थेबंदियों ने रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें