पंजाब की बादल सरकार एक बार फिर निशाने पर। नौकरी से निकाले गए मुलाजिम पानी की टंकी पर चढ़े और पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
2 of 8
घटना, पंजाब के पटियाला की है। यहां जल सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग के नौकरी से निकाले तीन डेलीवेज मुलाजिमों ने विभाग के हेडआफिस की बैकसाइड पानी की टंकी पर चढ़कर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की। एक मुलाजिम गंभीर तौर से झुलस गया, जबकि बाकी दो मामूली झुलसे हैं।
विज्ञापन
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
3 of 8
यह घटना उस समय हुई, जब पूरे प्रदेश से इकट्ठा डेलीवेज मुलाजिम सरकार की ओर से नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। इस दौरान एक मुलाजिम की ओर से अपनी जलती हुई कमीज गिराने से थाना इंचार्ज भी झुलस गए, जबकि दो अन्य पुलिस मुलाजिम भी धक्का-मुक्की में मामूली घायल हो गए। सभी को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है।
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
4 of 8
जल सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग में डेलीवेज पर पंप आपटेर के तौर पर काम कर रहे करीब 3200 मुलाजिमों को हाल ही में सरकार ने नौकरी से निकाल दिया था। इसके विरोध में सोमवार को पूरे प्रदेश से नौकरी से निकाले डेलीवेज मुलाजिम अपने परिवारों समेत इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
5 of 8
सुबह 10 बजे से विभाग के हेडआफिस सामने रोड पर धरना चल रहा। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया था कि अगर उन्हें आज नौकरी पर बहाली के कागज न दिए गए, तो वह आत्मदाह कर लेंगे। पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध कर रखे थे। विभाग के हेडआफिस की बैकसाइड पड़ती पानी की टंकी पर भी पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
6 of 8
मामले के जांच अधिकारी सिविल लाइन थाने के एएसआई गुरइकबाल सिंह ने बताया कि बाद दोपहर करीब ढाई बजे संदीप सिंह (30) निवासी अमृतसर, जसबीर सिंह (28) निवासी गांव धनेठा पटियाला और हाकम सिंह (30) निवासी धनेठा पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़ने लगे।
विज्ञापन
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
7 of 8
पुलिस वालों ने रोका, तो धक्कामुक्की की। जबरन पानी की टंकी पर चढ़कर तीनों ने पेट्रोल डाल खुद को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने इन्हें रोका। इसी बीच मुलाजिम संदीप सिंह ने अपनी जलती हुई कमीज उतार कर फेंक दी, जो थाना सिविल लाइन इंचार्ज इंस्पैक्टर हरदीप सिंह की गर्दन पर गिरी, जिससे उनके गर्दन का हिस्सा झुलस गया।
धक्का मुक्की में एएसआई मेवा सिंह व लेडी कांस्टेबल जसबीर कौर भी मामूली घायल हो गए। आग लगाने वाले तीनों मुलाजिमों में संदीप सिंह की हालत गंभीर है, वह 40 फीसदी तक झुलस गया है। हाकम सिंह, जसबीर सिंह की बाजू ही झुलसी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों व झुलसे लोगों के बयान दर्ज कर रही थी।