गुरमीत राम रहीम की एमएसजी-2 की प्रमोशन रैली में समर्थकों और सिखों में टकराव हुआ। तलवारें निकलीं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
राम रहीम की MSG-2 का विरोध, निकली तलवारें और बवाल
2 of 9
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी-2 की प्रमोशन के लिए रैली निकाल रहे डेरा समर्थकों और श्री गुरु ग्रंथ साहब सतकार सभा के समर्थकों के बीच शनिवार दोपहर विवाद हो गया। डेरा समर्थक गुरुद्वारे के आगे से रैली निकालना चाह रहे थे तो सिख समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
राम रहीम की MSG-2 का विरोध, निकली तलवारें और बवाल
3 of 9
डेरा समर्थकों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सतकार सभा के समर्थकों ने चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और खालिस्तान व भिंडरावाले के नारे लगाने शुरू कर दिए। शाम तक दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। आखिर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर किया।
राम रहीम की MSG-2 का विरोध, निकली तलवारें और बवाल
4 of 9
देर शाम एडीसी प्रभज्योत ने दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। हुआ यूं कि डेरा सच्चा सौदा समर्थक एमएसजी-2 फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रमोशन रैली निकाल रहे थे। जब वे बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां पर पहले ही से तैयार खड़े सिखों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
राम रहीम की MSG-2 का विरोध, निकली तलवारें और बवाल
5 of 9
इनमें से कुछ युवकों ने खालिस्तान और भिंडरावाला के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। सिख युवक नंगी तलवारें, डंडे व लाठियों को हवा में लहराते रहे और इस पर अड़ गए कि किसी भी सूरत में डेरा समर्थकों की रैली गुरुद्वारे के सामने से नहीं गुजरने दी जाएगी।
विज्ञापन
राम रहीम की MSG-2 का विरोध, निकली तलवारें और बवाल
6 of 9
दोनों पक्षों में तनाव होता देख वहां मौजूद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने डेरा प्रेमियों से रैली रोकने की गुहार की।
विज्ञापन
राम रहीम की MSG-2 का विरोध, निकली तलवारें और बवाल
7 of 9
डेरा प्रेमी पुलिस और प्रशासन की बात नहीं माने तो प्रशासन के अधिकारी सिखों से जाम खोलने को भी समझाइश की। आखिर मामला बिगड़ता देख दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां भांज कर खदेड़ना पड़ा। सतकार सभा के समर्थकों ने आरोप लगाया कि जब मेन चौंक पर भिंडरावाला के बोर्ड लगाए गए थे तो प्रशासन ने कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका में बोर्ड उतरवा दिए थे।
राम रहीम की MSG-2 का विरोध, निकली तलवारें और बवाल
8 of 9
आरोप के मुताबिक उनके स्थान पर अब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के एमएसजी-2 फिल्म के बोर्ड लगा दिए गए हैं। उन्होंने एसडीएम को बताया कि पूरे शहर में लगे एमएसजी फिल्म के बोर्ड उतरवाएं जाएं नहीं तो कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा।
आखिर में प्रशासन ने डेरा प्रेमियों की रैली को रुकवा दिया और भिंडरावाला समर्थकों को एमएसजी फिल्म के बोर्ड उतरवाने का आश्वासन दिया। एडीसी प्रभज्योत सिंह देर शाम पिहोवा पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।