फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को महिलाओं ने कहा गो बैक, पुलिस के साथ खूब हुई धक्कामुक्की

Tue, 25 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
1 of 6
केजरीवाल का हुआ विरोध - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय रेस्ट हाउस में पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का विरोध करते हुए कांग्रेसी महिलाओं ने केजरीवाल को गो बेक कहा। 
विज्ञापन

2 of 6
केजरीवाल का हुआ विरोध - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी महिलाओं के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने महिलाओं को थाना सदर में ले जाकर बंद कर दिया। पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा की अगुवाई में पहुंचीं कांग्रेसी महिलाओं ने केजरीवाल के आने पर विरोध जताया और उनका घेराव किया। 
विज्ञापन

3 of 6
केजरीवाल का हुआ विरोध - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस पार्टी ने उन्हें रोकना चाहा तो दोनों के बीच धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने सभी कांग्रेसी महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना सदर में बंद कर दिया। 

4 of 6
केजरीवाल का हुआ विरोध - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह महिला विरोधी पार्टी है। इस पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता महिलाओं का शोषण कर रहे हैं जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय केजरीवाल उन्हें पनाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
केजरीवाल का हुआ विरोध - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जो पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती ऐसी पार्टी के हर नेता का हर जगह इसी तरह विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केजरीवाल का हुआ विरोध - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर कांग्रेसी महिला नेता दमन थिंद बाजवा, हरसिमरत कौर खंगूड़ा, मंजू हरकिरन, अंजू रंगा, मनदीप कौर, हरपिंदर कौर, गुरदयाल कौर, सरबजीत कौर, मोनिका रानी, चंचल गर्ग, सुरिंदर कौर, पवित्र कौर जस्सी, चरनजीत कौर धालीवाल मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें