पिता की मौत के बाद मां को नौकरी मिली। मां की हत्या कर दी गई तो नौकरी बेटी को मिल गई, लेकिन अब बेटी फंदे पर झूली तो बवाल हो गया।
विज्ञापन
2 of 10
Ludhiana suicide
कांस्टेबल अमनप्रीत कौर द्वारा लुधियाना के थाना जोधा के मुंशी निर्भय सिंह द्वारा परेशान किए जाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आत्महत्या के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनकारी फिर से जुट गए। पहले तो प्रदर्शनकारियों ने उस एंबुलेंस का घेराव कर दिया, जिसमें अमनप्रीत कौर का शव था। प्रदर्शनकारियों ने उसे तोड़ने की कोशिश की। पहले तो प्रदर्शनकारी पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
3 of 10
Ludhiana suicide
इसके बाद जब तीन डॉक्टरों पर आधारित बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया तो प्रदर्शनकारी पोस्टमार्टम की वीडियो सीडी मांगने लगे। जब प्रदर्शनकारियों को सीडी नहीं मिली तो उन्होंने सुधार सिविल अस्पताल की एसएमओ के दफ्तर का दरवाजा उखाड़ दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ की। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को हटाया। डीआईजी गुरप्रीत सिंह तूर और एसएसपी सुरजीत सिंह ने सीडी दिलाने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
4 of 10
Ludhiana suicide
प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह 10 बजे ही बठिंडा लुधियाना हाईवे जाम कर दिया और किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों के डर से पुलिस ने भी अपने वाहन उनसे दूर ही खड़े कर रखे थे। इसके अलावा प्रदर्शनकारी थाना जोधा में तैनात मुंशी निर्भय सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस उन्हें आश्वासन देती रही कि वह निर्भय सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
5 of 10
Ludhiana suicide
जानकारी के अनुसार करतार सिंह सराभा मैमोरियल अस्पताल से रविवार सुबह एंबुलेंस के जरिए कांस्टेबल अमनप्रीत कौर का शव सुधार के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले से ही मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को घेर लिया और शव अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने एंबुलेंस में तोड़ फोड़ करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से पुलिस ने वहां से गाड़ी भगाई और मोर्चरी तक ले गए। लोग भी उनके पीछे मोर्चरी तक गए।
विज्ञापन
6 of 10
Ludhiana suicide
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। इसके बाद पूर्व विधायक तरसेम जोधा की अगुवाई में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी सुधार सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. नीना नाकरा पिलानी से बात करने पहुंचे। इस दौरान एसएमओ ने उन्हें कहा कि डॉ. प्रियंका, डॉ. नीलम भाटिया और डॉ. वरिंदर जोशी की अगुवाई में पोस्टमार्टम किया जाएगा। एक सरकारी और एक प्राइवेट कैमरामैन के जरिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
7 of 10
Ludhiana suicide
एसएमओ ने कमेटी के सदस्यों के यह भी कह दिया कि वीडियोग्राफी की एक कापी अस्पताल प्रशासन अपने पास रखेगा, जबकि दूसरी कापी पुलिस को दी जाएगी। इसके अलावा एक कापी अमनप्रीत कौर के परिजनों को दी जाएगी। एसएमओ ने कहा कि वह वीडियोग्राफी की कापी कोर्ट के जरिए अस्पताल प्रशासन से ले सकते हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने वहां पर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसएमओ पर भी हमला करने की कोशिश की और उनके दफ्तर का दरवाजा उखाड़ दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में भी तोड़ फोड़ की। इस पर पुलिस मुलाजिम अंदर आए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हटाया।
8 of 10
Ludhiana suicide
डीआईजी और एसएसपी खुद एसएमओ के दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वह वीडियोग्राफी की कापी उन्हें दिलवा देंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी अस्पताल के बाहर और कुछ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपी मुंशी निर्भय सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक अमनप्रीत कौर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
9 of 10
Ludhiana suicide
प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि सोमवार सुबह फिर से गांव खंडूर में इकट्ठा होने के बाद थाना जोधा का घेराव किया जाएगा। एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी निर्भय सिंह के घर छापामारी की गई थी, लेकिन वह सह परिवार सहित फरार है। उसकी तलाश में टीमें रवाना की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देर शाम डीआईजी लुधियाना रेंज यूरिंदर सिंह हेयर ने परिजनों से बात की और पोस्टमार्टम की सीडी उन्हें दी। डीआईजी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी मुंशी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को थाना जोधा के घेराव का एलान कर दिया है। वहीं शाम को प्रदर्शनकारियों ने शांति मार्च निकाल कर शव को करतार सिंह सराभा मैमोरियल अस्पताल मेें रखवा दिया।